प्रदेशसंकट में है बलूचिस्तान के लोगों की पहचान- तिलक देवाशर

संकट में है बलूचिस्तान के लोगों की पहचान- तिलक देवाशर

[object Promise]

जयपुर। बलूच की पहचान उसकी अपनी अमिट ऐतिहासिक यादों पर आधारित है। हालांकि, मानव अधिकारों के अत्यधिक उल्लंघन, प्राकृतिक संसाधनों के अनुचित दोहन, आर्थिक विकास की कमी और बलूचिस्तान के लोगों में लंबे समय से चली आ रही नाराजगी के कारण यह पहचान गम्भीर संकट में है। इसके अलावा, मेगा प्रोजेक्ट्स से बलूच को बहिष्कृत करने से बलूचिस्तान के लोगों को अपने ही प्रांत में अल्पसंख्यक बनने और अपनी पहचान खोेने की चिंता बढ़ा रही है। जब तक मौजूदा स्तर पर इस आक्रोश का समाधान नहीं हो जाता, बलूचिस्तान में विद्रोह पाकिस्तान की व्यवस्था को बिगाड़ देगा।

भारत सरकार के रॉ एवं कैबिनेट के पूर्व विशेष सचिव और लेखक, तिलक देवाशर ने अपनी किताब ‘पाकिस्तान- द बलोचिस्तान कॉन्ड्रम’ पर रविवार को आयोजित लाइव चर्चा के दौरान यह बात कही। यह कार्यक्रम आईएएस एसोसिएशन, राजस्थान द्वारा उनके फेसबुक पेज पर लाइव आयोजित किया गया। उन्होंने आईएएस एसोसिएशन की साहित्यिक सचिव, मुग्धा सिन्हा के साथ चर्चा की।
लेखक ने आगे कहा कि बलूचिस्तान ने आर्थिक शोषण, भेदभाव और उपेक्षा झेली है। हालांकि बलूचिस्तान प्राकृतिक संसाधनों के मामले में पाकिस्तान का सबसे संपन्न प्रांत है, लेकिन इसका लगातार शोषण किया जाता रहा है। बलूचिस्तान की ‘सुई प्राकृतिक गैस’ पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बलूचिस्तान के लोग लंबे समय से सुई गैस में अपनी उचित हिस्सेदारी से वंचित हैं और स्वयं के गैस भंडार से लाभ पाने में विफल रहे हैं। वे केवल 17% गैस की खपत करते हैं जबकि शेष 83% गैस देश के अन्य हिस्सों को प्रदान की जाती है। इस प्रांत को केवल 12.5% ​​रॉयल्टी ही दी जाती है। इसलिए, यह के लोगों को न केवल गैस की उचित हिस्सेदारी से बल्कि उचित रॉयल्टी से भी वंचित कर दिया गया है।

पिछले कुछ दशकों में बलूचिस्तान के सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में बात करते हुए, श्री देवाशर ने आगे कहा कि पाकिस्तान के 10 सबसे वंचित जिलों में से 9 बलूचिस्तान से हैं। 13 सबसे कुपोषित जिले बलूचिस्तान के हैं। बलूचिस्तान में गंभीर कुपोषण का सामना कर रहे बच्चों का प्रतिशत 83.4% है। पाकिस्तान में मातृ मृत्यु दर 276 (प्रति 100,000 जीवित जन्म) के मुकाबले बलूचिस्तान में यह दर 758 है। जो कि राष्ट्रीय औसत से लगभग तीन गुना है। पांच साल की उम्र से पहले मरने वाले 1,000 बच्चों में से 158 के साथ बलूचिस्तान उच्च शिशु मृत्यु दर से जूझ रहा है। यहां के स्कूल छोड़ने वाले बच्चों का प्रतिशत भी सर्वाधिक 70 प्रतिशत है।

अपनी बात समाप्त करते हुए, उन्होंने बलूचिस्तान से संबंधित विभिन्न सवालों के जवाब दिए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories