प्रदेशचूहे-बिल्ली का खेल बंद करें रिया, कुछ गलत नहीं किया तो –...

चूहे-बिल्ली का खेल बंद करें रिया, कुछ गलत नहीं किया तो – बिहार पुलिस

[object Promise]

नई दिल्ली । बिहार पुलिस स्वीकार कर चुकी है कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को ‘लोकेट’ नहीं कर सकी है। बिहार पुलिस की दलील है कि उसका लक्ष्य किसी निर्दोष को सजा दिलाना नहीं है और रिया ने अगर कुछ गलत नहीं किया है तो वह पुलिस के साथ चूहे-बिल्ली का खेल बंद करें और सामने आकर यथास्थिति स्पष्ट करें। बिहार पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को सिलसिलेवार तरीके से मीडिया से मुखातिब हुए और इस मामले से जुड़ी कई बातों का स्पष्टीकरण पेश किया। इसी क्रम में पांडेय ने एक टीवी चैनल से कहा कि अगर रिया खुद को दोषी नहीं मानती हैं तो फिर वह पुलिस के साथ चूहे-बिल्ली का खेल बंद करें और सामने आकर अपना बयान दर्ज कराएं।

पांडेय ने कहा, “रिया भाग क्यों रही हैं? अगर वह दोषी नहीं हैं तो सामने आएं और जांच में पुलिस की मदद करें। हम किसी निर्दोष को सजा देने के हिमायती नहीं हैं। हम चाहेंगे कि वह सामने आकर अपना पक्ष रखें और अगर वह खुद को निर्दोष साबित करने में सफल रहीं तो हम उन्हें हाथ भी नहीं लगाएंगे। लेकिन अगर वह हमसे भागेंगी तो मैं इतना जरूर कहूंगा कि हम एक न एक दिन उन तक जरूर पहुचेंगे और तब दूध का दूध और पानी का पानी हो ही जाएगा।”

सुशांत ने 14 जून को मुम्बई में आत्महत्या की थी और उनके पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना में एफआईआर दर्ज कराया, जिसमें रिया को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पटना में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस भी जांच के लिए मुम्बई पहुंच चुकी है।

इस बीच रिया ने पूरे मामले की सुनवाई पटना की जगह मुम्बई मे कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट मे अर्जी दी है। सुशांत के पिता ने भी अपने वकील विकास सिंह के माध्यम से इस मामले को पटना में ही रखने के लिए काउंट पीटिशन दायर किया है। इस मामले की सुनवाई पांच अगस्त को होनी है।

उससे पहले रिया लापता हैं। बिहार पुलिस की टीम उनके फ्लैट पर भी गई थी लेकिन वह वहां नहीं मिली। इसी के बाद पांडेय ने स्वीकार किया कि बिहार पुलिस रिया को ‘लोकेट’ नहीं कर पाई है। रिया ने बीते दिनों एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। इसी पर पांडेय ने कहा कि वीडियो के जरिए खुद को निर्दोष बताने की जगह रिया पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराएं और यही उनके हक में होगा।

पांडेय ने कहा, “रिया को अपना पक्ष रखना चाहिए। हम उनसे कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन अगर वह इसी तरह भागती रहीं तो फिर उनके लिए मुश्किल हालात हो जाएंगे। मैं यकीन दिलाता हूं कि बिहार पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है और जिस दिन हमे उनके खिलाफ सबूत मिल जाएगा, हम उन्हें पाताल से भी खोज निकालेंगे। बिहार पुलिस इस काम में पूरी तरह सक्षम है।”

उल्लेखनीय है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पटना के राजीवनगर थाना में एक मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मुंबई पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories