प्रदेशशुरुआत से ही सुशांत के परिवार के साथ है बिहार सरकार –...

शुरुआत से ही सुशांत के परिवार के साथ है बिहार सरकार – डीजीपी

[object Promise]

पटना । बिहार पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि बिहार सरकार की संवेदनाएं शुरुआत से राज्य के निवासी मरहूम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ हैं।

सुशांत ने कथित तौर पर 14 जून को मुम्बई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। मुम्बई पुलिस आत्महत्या के एंगल से मामले की छानबीन कर रही है और अब सुशांत के पिता द्वारा 25 जुलाई को पटना में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस भी जांच के लिए मुम्बई पहुंच चुकी है।

इस मामले में भले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी लगातार इस मामले को उठाते हुए मुम्बई में बिहार पुलिस के जांच दल के साथ हो रहे खराब व्यवहार और इस पूरे मामले में महाराष्ट्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठा चुके हैं।

सुशांत ने 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या की थी और उसी दिन गुप्तेश्वर पांडेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शोक संदेश लेकर पटना के राजीव नगर स्थित उनके घर पर उनके पिता केके सिंह से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने नीतीश कुमार के साथ-साथ पूरे राज्य की जनता की ओर से संवेदना व्यक्त की थी।

गुप्तेश्वर पांडेय ने शनिवार को मीडिया से कहा, “सुशांत की मौत के बाद मैं उन लोगों में था जो सबसे पहले उनके परिवार से मिला। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के एक प्रतिभाशाली अभिनेता के असमय निधन से आज भी काफी दुखी हैं और सुशांत के निधन की खबर मिलने के बाद जब मैं उनके घर गया था तब मैंने उनके पिता से कहा था कि मैं मुख्यमंत्री महोदय की ओर से उनका शोक संदेश लेकर आपके पास आया हूं। इस मुश्किल घड़ी में पूरा प्रदेश आपके साथ है और इसी कारण मैं फिर कह रहा हूं कि बिहार पुलिस का मुखिया होने के नाते पूरे प्रदेश की ओर से मैं सुशांत के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन देता हूं।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories