राष्ट्रीयकांग्रेस ने चर्चा की प्रियंका गांधी की रणनीतिक बैठक में राम मंदिर...

कांग्रेस ने चर्चा की प्रियंका गांधी की रणनीतिक बैठक में राम मंदिर पर

[object Promise]

नई दिल्ली । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन का स्वागत पहले ही किया था और अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश के नेताओं की बुलाई गई एक रणनीतिक बैठक में कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा की और कुछ नेताओं ने इसपर अपने विचार भी जाहिर किए। सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की एकता के लिए अभियान चला रहे जितिन प्रसाद जैसे नेताओं ने बैठक में कहा कि हर किसी को मंदिर निर्माण का स्वागत करना चाहिए।

संपर्क करने पर जितिन प्रसाद ने बैठक के बारे में तो कुछ बोलने से इंकार कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर निर्माण का पहले ही स्वागत किया है। यह प्रत्येक हिंदू के लिए और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक आस्था का विषय है। मुझे खुशी है कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।”

लेकिन कुछ अन्य नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पहले ही स्वागत किया है। सूत्रों ने कहा कि प्रमोद तिवारी जैसे नेताओं ने कहा कि पार्टी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक सीमित रहना चाहिए, जिसका पार्टी ने पहले ही स्वागत किया है।

इस सप्ताह के प्रारंभ में प्रियंका गांधी द्वारा वर्चुअल तरीके से आयोजित उप्र कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में उपस्थित नेताओं ने सुझाव दिया कि उन्हें देश को इस बात के लिए धन्यवाद देना चाहिए कि सभी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसके पहले कहा था, “मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं। देश के नागरिक इसका इंतजार कर रहे थे। मंदिर का निर्माण हरेक नागरिक की सहमति से हो रहा है, यह सिर्फ भारत में संभव है।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय का स्वागत किया था, जिसके जरिए मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो सका है। पार्टी ने मंदिर निर्माण का भी स्वागत किया है और कहा है कि भूमि पूजन के लिए अतिथियों की सूची को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए और यह ट्रस्ट का अधिकार है कि वह किसे आमंत्रित करना चाहता है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने शुक्रवार को कहा था कि “इंडियन नेशनल कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करती है, जिसके जरिए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories