प्रदेशउत्तर प्रदेशमिराज के कलपुर्जे बना लिए, सप्लाई नहीं कर पा रहे, यहां फंसा...

मिराज के कलपुर्जे बना लिए, सप्लाई नहीं कर पा रहे, यहां फंसा पेच

कानपुर की कंपनी ने युद्धक विमान मिराज के कलपुर्जे बना लिए हैं।

 

इस कंपनी की फाइल तीन वर्षों से नागपुर कमांड ऑफिस में अटकी है। इस पर फैसला नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर कंपनी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की गई  है।

 

भारतीय वायु सेना को कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली शहर की कंपनी प्रेसीटेक्स इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुशील शर्मा ने प्रधानमंत्री को ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि शहर के अलावा देश भर के कई कारोबारियों ने भारतीय वायु सेना के युद्धक विमान जैसे मिग, मिराज एवं सुखोई के कई आयातित कलपुर्जों का सफलतापूर्वक स्वदेशीकरण कर लिया है।
वायु सेना को जरूरत पड़ने पर ये कलपुर्जे लगातार उपलब्ध भी कराए जा रहे हैं। जिन पुर्जों की उपलब्धता स्वदेश में नहीं, उसे वायु सेना के अधिकारी विकसित करने का आर्डर भी देते हैं। मेक इन इंडिया अभियान के लिए यह सराहनीय प्रयास है।
मगर वायु सेना जब कलपुर्जों की मांग के लिए टेंडर आमंत्रित करती है और कारोबारी उसमें हिस्सा लेते हैं तो कीमत आदि तय होने के बाद फाइल नागपुर कमांड ऑफिस भेज दी जाती है। यहां वित्त सलाहकार पद पर आईएएस स्तर के अधिकारी होते हैं।

यहां दो से तीन वर्षों तक फाइलें पड़ी रहती हैं। कोई फैसला नहीं होता है। उन्होंने खुद भी वायु सेना की अनुमति से मिराज के कुछ उपकरण विकसित किए, टेंडर में हिस्सा लिया, लेकिन तीन वर्ष से उनकी फाइल पर कोई फैसला नहीं हुआ। वायु सेना की ओर से भी कमांड ऑफिस को कई बार रिमाइंडर भेजा गया।

ऐसी स्थिति में वायु सेना के निचले स्तर के अधिकारी भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। नतीजतन युद्धक विमानों का समय पर न तो मेंटीनेंस हो पा रहा है और न ही नए कारोबारियों के उपकरणों की बिक्री हो पा रही है। कारोबारी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इस विषय पर गंभीर पड़ताल की जरूरत है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories