प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार को शिव भक्तों ने...

कुशीनगर में श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार को शिव भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सिधुआं मंदिर में किया जलाभिषेक

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। श्रावण मास के  अंतिम दिन शुक्रवार को जिले के शिवालय हर हर महादेव के नारों से गूंजा उठे। श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध,धतुर, भांग,बेलपत्र आदि अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की। कुबेरस्थान समेत जिले के सभी प्रमुख शिवमंदिरों पर पुलिस के जवान भी तैनात रहे। पडरौना नगर के सिधुआं स्थान मंदिर के आलावा भारतीय शिवाला मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर स्थित शिवमंदिर, साकेत बिहारी मंदिर स्थित शिवमंदिर, छावनी के भन्नूनाथ मंदिर, भूतनाथ कालोनी स्थित शिवमंदिर, खिरिकिया दुर्गा मंदिर स्थित शिवमंदिर, लम्हुआ के शिवमंदिर, करहियां समेत सभी शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश किया और शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, भांग, धतूर, दूर्बा, गंगाजल, अक्षत आदि अर्पित कर परिवार की समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान शिव को खुश करने के अंतिम दिन शुक्रवार होने के नाते बारिश की परवाह नहीं की। सुरक्षा के लिए कोतवाली पडरौना क्षेत्र सिधुआं चौकी  पुलिस कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए जमे रहे। मंदिर के महंत योगेश्वर नाथ त्रिपाठी ने बताया कि सावन माह के अंतिम शुक्रवार होने के नाते मंदिर पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी गई थी,हालांकि 9 बजे से लेकर 2 बजे तक लगातार बारिश होने में भी भक्तों ने आस्था बारिश के भी परवाह नहीं किया और भगवान शिव को जलाभिषेक करने के साथ रुद्राभिषेक व कढ़ाई चढ़ाकर अपनी मन्नते मांगी से मांगे।
इस मौके पर मंटु बाबा,शैलेश मिश्रा आदी मौजुद रहे। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, प्राचीन शिवालय कुबेरनाथ धाम में शिवभक्तों ने पूरे दिन जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कई अन्य थानों की पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories