प्रदेशउत्तर प्रदेशमास्क व दो गज की दूरी जरूरी कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने...

मास्क व दो गज की दूरी जरूरी कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए- सीएम योगी

[object Promise]

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर स्तर पर पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने पर जोर दिया है। संक्रमण से बचाव के लिए उन्होंने लोगों को मास्क के अनिवार्य उपयोग और दो गज की दूरी बनाये रखने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है। अनलॉक-3 के बारे में केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का प्रदेश में सख्ती से पालन कराने का निर्देश देने के साथ ही उन्होंने कंटेनमेंट जोन के अंदर और बाहर की गतिविधियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान 1.15 लाख कोविड-19 टेस्ट प्रतिदिन करने पर संतोष जताने के साथ डोर टू डोर सर्वे और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को तत्परता से करने को कहा। उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्ति को समय से चिन्हित करते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करने की व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर बल दिया। राज्य मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को तैनात करने का निर्देश देते हुए योगी ने कहा कि इससे यह सेंटर बेहतर ढंग से काम कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त एंबुलेंस वाहनों की व्यवस्था के लिए सीएसआर फंड का उपयोग करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को हर संभव राहत और मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बाढ़ से प्रभावित जनता को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनके इलाज की भी समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। पशुओं के चारे और राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त नावों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। गौ आश्रय स्थलों में गोवंश के लिए हरे चारे की समुचित व्यवस्था करने के साथ उन्होंने वहां सफाई और गोवंश के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को अपने जिले के गौ आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण करने को कहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीरनगर में गौ आश्रय स्थल की समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा व शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories