खेलरूट ने कहा- एंडरसन, ब्रॉड के साथ खेलना सौभाग्य की बात है…

रूट ने कहा- एंडरसन, ब्रॉड के साथ खेलना सौभाग्य की बात है…

रूट ने कहा- एंडरसन, ब्रॉड के साथ खेलना सौभाग्य की बात है…

मैनचेस्टर। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की जमकर तारीफ की है। क्रिस वोक्स (पांच विकेट) और स्टुअर्ड ब्रॉड (चार विकेट) की जोड़ी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 269 रनों से विशाल जीत दिला दी।

इसी के साथ उसने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मैच विंडीज ने जीता था और दूसरे मैच को जीत इंग्लैंड ने बराबरी कर ली थी।

पहले टेस्ट मैच से बाहर रहने के बावजूद ब्रॉड ने तीसरे टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट लिए थे। वह 2013 के बाद से पहली बार एक टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

इसके अलावा ब्रॉड ने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट भी पूरे किए और ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के सातवें गेंदबाज हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ब्रॉड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रूट ने मैच के बाद कहा, “ब्रॉड का वापस आना सीरीज के दो मैचों में अपना प्रभाव बनाना, इस बात को साबित करता है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। पहली पारी में शानदार अर्धशतक और फिर 500 विकेट लेना। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से बहुत खुश हूं।”

रूट ने कहा कि ब्रॉड और जेम्स एंडरसन, जो खुद 600 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने से 11 विकेट दूर हैं, इंग्लैंड के लिए अब तक के सबसे महान गेंदबाजों में से दो हैं और युवा खिलाड़ी भाग्यशाली हैं कि वे इन दोनों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हैं।

कप्तान ने कहा, “हम इंग्लैंड सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को देख रहे हैं और वे दोनों एक ही टीम में खेल रहे हैं। हमें यह समझ में आ गया है कि हम अभी कितने भाग्यशाली हैं कि हम उन्हें अपनी टीम साथ खेलते हुए देखना पसंद कर रहे हैं। ये देखकर अच्छा लगता है कि अनुभवी गेंदबाज अपना अनुभव युवाओं के साथ साझा कर रहे हैं। हम इंग्लैंड के दो महान गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories