[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » “सिर्फ जरूरी चीजें बिकती रहेंगी लॉकडाउन के दौरान… जैसे विधायक और…”- AAP नेता संजय सिंह का तंज.
राष्ट्रीय

“सिर्फ जरूरी चीजें बिकती रहेंगी लॉकडाउन के दौरान… जैसे विधायक और…”- AAP नेता संजय सिंह का तंज.

admin
Last updated: April 17, 2026 1:57 pm
admin
Share
SHARE

“सिर्फ जरूरी चीजें बिकती रहेंगी लॉकडाउन के दौरान… जैसे विधायक और…”-  AAP नेता संजय सिंह का तंज.

नई दिल्ली: राजस्थान में बीते कई हफ्तों से सियासी उठापटक जारी है। डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) की बग़ावत के बाद अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि उनके पास बहुमत है। विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगे है। इस बीच राजस्थान के सियासी संकट पर आम आदमी पार्टी ने तंज कसा है। AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन के दौरान सिर्फ़ ज़रूरी चीजें बिकती रहेंगी जैसे विधायक।

AAP नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘लॉकडाउन में सब बंद रहेगा, लेकिन ज़रूरी चीजें बिकती रहेंगी जैसे-शराब, विधायक, रेल, एयरपोर्ट, बैंक, सरकारी सम्पत्ति आदि…’

बता दें कि आप नेता का यह पोस्ट उस समय आया है जब देश कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है और विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए जा रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर सरकार के तख्तापलट करने के लिए विधायकों को रिश्वत देने का आरोप लगाया है।

अशोक गहलोत ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और शिकायत की कि ऐसे समय में जब कोरोनोवायरस से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए, भाजपा के नेता सरकारों को गिराने के लिए सौदे करने में व्यस्त हैं। भाजपा ने हालांकि इस तरह के सभी आरोपों का खंडन किया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article IPL 2020 का शेड्यूल किया जा सकता है 2 अगस्त को फाइनल…
Next Article “शपथ संविधान की ली या फिर BJP के हितों को बचाने की?”- सिब्बल का राज्यपाल पर निशाना…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?