प्रदेशउत्तर प्रदेशरामलला की दर्शन अवधि में किया गया बदलाव

रामलला की दर्शन अवधि में किया गया बदलाव

रामलला की दर्शन अवधि में किया गया बदलाव

अयोध्या। अयोध्या में भगवान रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। यहां पर दर्शन का समय एक घंटा के लिए बढ़ाया गया है। अयोध्या में प्रथम पाली में दर्शन का समय एक घंटा बढ़ाया गया। अब प्रथम पाली में रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक हो सकेंगे।

यहां पर विश्राम के बाद दूसरी पाली में दो बजे से छह बजे तक दर्शन होते हैं। पहले प्रथम पाली में 7 बजे से 11 बजे तक दर्शन होते थे। राम मंदिर निर्माण की हलचलों की बीच यहां श्रद्घालुओं की आमद भी बढ़ गई है, जिसके कारण अयोध्या में भक्तों भीड़ देखी जा रही है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून व्यवस्था) जेपी सिंह ने बताया कि राम मंदिर निर्माण की गतिविधियों के कारण श्रद्घालुओं की आमद भी बढ़ गई है जिसके कारण अयोध्या में भीड़ देखी जा रही है। कोरोना काल में जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए आने वाले श्रद्घालुओं को रामलला का दर्शन करवा रही है।

राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण शनिवार व रविवार को लॉक डाउन के दिन केवल स्थानीय लोग ही राम लला का दर्शन करते हैं। यहां पर बाहर से आने वालों के लिए सिर्फ पांच दिन ही दर्शन सुलभ हो पाता है। इसी कारण पांच दिन काफी भीड़ होती है। पांच दिन तक बढ़ती भीड़ के कारण रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। दर्शन के लिए बढ़ाया गया यह समय अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories