प्रदेशउत्तर प्रदेशपूरी अकीदत किन्तु कोविड-19 प्रोटोकाल अनुपालन के साथ मनायें जश्ने-ईद-उल अजहा तथा...

पूरी अकीदत किन्तु कोविड-19 प्रोटोकाल अनुपालन के साथ मनायें जश्ने-ईद-उल अजहा तथा रक्षा बंधन का त्यौहार…जिलाधिकारी

पूरी अकीदत किन्तु कोविड-19 प्रोटोकाल अनुपालन के साथ मनायें जश्ने-ईद-उल अजहा तथा रक्षा बंधन का त्यौहार…जिलाधिकारी
पूरी अकीदत किन्तु कोविड-19 प्रोटोकाल अनुपालन के साथ मनायें जश्ने-ईद-उल अजहा तथा रक्षा बंधन का त्यौहार…जिलाधिकारी

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

सुलतानपुर 28 जुलाई/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कोविड-19 के भयंकर संक्रमण काल के दौरान आगामी 01 अगस्त को त्याग एवं कुर्बानी के त्यौहार ईद-उल-अजहा तथा 03 अगस्त को भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के मद्देनजर कलेक्टेट सभागार में धर्मगुरूओं के साथ शांति समिति की बैठक कर विचार-विमर्श किया तथा शासन को मार्गदर्शी नियमों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से उनके द्वारा अनेक अवसरों पर किये गये प्रशासन के सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अवगत कराया कि जनपद इस समय कोविड-19 के भयंकर संक्रमण से गुजर रहा है। इसलिये हम सब का प्रथम कर्तव्य स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज की रक्षा करना है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों/धर्मगुरूओं से अपील किया है कि आप लोग अपने समाज का पथ-प्रदर्शक होने के नाते इस बात का संदेश दें कि जिस व्यक्ति में सर्दी, खॉसी, जुकाम, बुखार, सॉस फूलना आदि लक्षण प्रकट हो उसका तुरन्त एन्टीजेन टेस्ट करायें। विलम्ब जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने धर्मगुरूओं से सर्वे टीम का सहयोग तथा निगरानी समिति को सक्रिय करने की अपील की। उन्होंने अवगत कराया कि आगामी 01 अगस्त को ईद-उल-अजहा का त्यौहार प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पूरी अकीदत के साथ मनायें, किन्तु 05 या अधिक व्यक्तियों की एक साथ उपस्थिति, सामूहिक कुर्बानी एवं प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। किसी नवीन परम्परा का आगाज भी नहीं होना चाहिये। उन्होंने धर्मगुरूओं से कहा कि जश्नें ईद-उल-अजहा की कार्य योजना बिना विलम्ब किये हुए उप जिलाधिकारी सदर को उपलब्ध करायें। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर तथा सीओ सिटी को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति से अवगत करायें। पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने कहा कि आपका सहयोग हमारे लिये एक नजीर है, किन्तु जिस प्रकार सावन के महीनें में न एक काँवर उठा और न गुडि़या पीटी गयी ठीक उसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा आपसे है अतः आप लोग प्रशासन एवं पुलिस बल का सहयोग करते हुए हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्षदेव पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर रामजीलाल, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ल एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories