[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुशीनगर एयरपोर्ट की पूरी व्यवस्था अब पुलिस कर्मियों के हवाले,दो एसआई 16 पुरुष व दो महिला जवान की रहेगी तैनाती
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर एयरपोर्ट की पूरी व्यवस्था अब पुलिस कर्मियों के हवाले,दो एसआई 16 पुरुष व दो महिला जवान की रहेगी तैनाती

admin
Last updated: April 19, 2026 12:14 pm
admin
Share
SHARE

कुशीनगर एयरपोर्ट की पूरी व्यवस्था अब पुलिस कर्मियों के हवाले,दो एसआई 16 पुरुष व दो महिला जवान की रहेगी तैनाती
कुशीनगर : निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती हो गई है। यहां दो एसआई और 16 कांस्टेबल की तैनाती की गई है जिसमें दो महिला कांस्टेबल हैं। अब एयरपोर्ट की पूरी सुरक्षा व्यवस्था इन पुलिस कर्मियों पर होगी। यह टीम एयरपोर्ट पर दो शिफ्टों में देखरेख करेगी। पहली शिफ्ट सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक की होगी।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कुछ दिन पूर्व उड्ड्यन अधिकारियों का लखनऊ से एक दल आया था। दल ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट भी तैयार कर शासन को अवगत कराने की बात कही थी। सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन में एसडीएम देश दीपक सिंह व सीओ नितेश प्रताप सिंह मौजूद थे। सुरक्षा मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है।
कसया थाने से कस्बा चौकी इंचार्ज ज्योति सिंह के अलावा कांस्टेबल चंद्रशेखर चौहान, महिला कांस्टेबल पूनम, तुर्कपट्टी थाने से एसआई मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल अमरेश यादव, कप्तानगंज थाने से कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह, हनुमानगंज थाने से कांस्टेबल राजाराम यादव, राजेश यादव, जटहां बाजार थाने से कांस्टेबल अंबिका यादव, प्रेमचंद राजभर व मुन्नीलाल, नेबुआ नौरंगिया थाने से संजीत, पडरौना कोतवाली से चंद्रकेश सरोज, हाटा कोतवाली से जालंधर चौहान, पटहेरवा थाने से श्यामसुंदर यादव, संजय यादव व महिला कांस्टेबल करिश्मा यादव, तरयासुजान थाने से कांस्टेबल अच्छेलाल तैनात किए गए हैं। नगर चौकी इंचार्ज ज्योति सिंह ने बताया एयरपोर्ट की सुरक्षा प्राथमिकता में है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article संवरने लगी अयोध्या राममंदिर भूमि पूजन से पहले
Next Article अखिलेश यादव बोले-सरकार का मौन प्रश्नचिन्ह घेरे में,पूर्व सीएम गोरखपुर में अपहरण के बाद छात्र की हत्‍या पर जताया दु:ख

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?