राष्ट्रीयकारगिल विजय दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों को किया...

कारगिल विजय दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों को किया सलाम

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कारगिल युद्ध में भारत की जीत की 21वीं वर्षगांठ पर बहादुर जवानों को सलाम किया। कारगिल युद्ध में मिली जीत को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
शाह ने आभार व्यक्त किया और उन सैनिकों को याद किया जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने और इसकी रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया।
शाह ने ट्वीट किया, “कारगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहां पुन: तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है।”
26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तान सैनिकों को हराया था। तब से देश के बहादुर सैनिकों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की याद में उस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories