[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जनसंख्या के हिसाब से हमारे देश में कोरोना के सबसे कम मौतें और मामले: हर्षवर्धन
राष्ट्रीय

जनसंख्या के हिसाब से हमारे देश में कोरोना के सबसे कम मौतें और मामले: हर्षवर्धन

admin
Last updated: April 17, 2026 1:59 pm
admin
Share
SHARE

जनसंख्या के हिसाब से हमारे देश में कोरोना के सबसे कम मौतें और मामले: हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने मीडिया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, भारत में कोरोना के अब तक 1.25 मिलियन मामले सामने आए और 30,000 से ज़्यादा मौतें हुई हैं। भारत में प्रति मिलियन (प्रति 10 लाख) जनसंख्या के हिसाब से कोरोना के सबसे कम मामले और मौतें हैं। हमारा रिकवरी रेट 63.45% है, जबकि मृत्यु दर 2.3% है।

बता दें कि हमारे देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक लगभग 50,000 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12,87,945 तक पहुंच गया है और अब तक मरने वालों की संख्या भी 30,000 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इनका खुलासा हुआ है। भारत में 740 नई मौतों के साथ कोविड-19 के 49,310 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक 30,601 लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। रिकवरी दर 63.45 के होने के साथ ही अधिकतम 8,17,209 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि 4,40,135 सक्रिय मरीजों की संख्या के लगभग दोगुना है।

भारत महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। यहां हर तीन दिन में एक लाख की संख्या में मामलों में वृद्धि हो रही है। सोमवार को ही देश ने 11 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था और 13 लाख के आकंड़े को पार करने में बस 13,000 मरीज ही कम है।

देश में महाराष्ट्र, तमिलनाड़ु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों से सबसे अधिक संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है। यहां संक्रमित मरीजों और हताहतों की संख्या क्रमश: 3,47,502 और 12,854 है। तमिलनाड़ु में कुल मामलों की संख्या 1,92,964 और 3,232 मरीज मारे गए हैं। कर्नाटक नया हॉटस्पॉट राज्य है, यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 80,000 के पार पहुंच गया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राखी भेजना चाहती हैं PM मोदी को मुस्लिम महिलाएं, तीन तलाक से दिलाई आजादी…
Next Article देश में लॉकडाउन के बाद हर पांचवें व्यक्ति में से एक बेरोजगार – सर्वेक्षण

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?