आगे बढ़ती जा रही है, इसके खुलासे बेहद चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं. जांच का सबसे बड़ा चौंकाने वाला पहलू है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ 10 सेलिब्रिटीज के नाम फेक फॉलोअर्स की लिस्ट में शामिल हैं. इन फेक फॉलोअर्स को इंस्टाग्राम की भाषा मे “Bots” कहा जाता है. अब मुंबई पुलिस जल्द ही इन तमाम सेलिब्रिटीज से पूछताछ कर सकती है. आने वाले हफ्ते से ये पूछताछ शुरू होगी,
जिसमें क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक करीब 100 से 150 लोगों का स्टेटमेंट लिया जाएगा. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई पुलिस के जॉइंट पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे को ऐसी 54 फर्मों के बारे में बता चला है जो फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स बनाए जाने के घोटाले में शामिल हैं.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक ये पूरा सिस्टम “Cost per Post” पर चलता है. यानी हर प्रभावशाली सोशल मीडिया का एक रेट तय होता है जिसमें फेक अकाउंट बनाए जाते हैं. फेक लाइक्स दिए जाते हैं. क्राइम ब्रांच को पूरा यकीन है कि तमाम सोशल मीडिया नेटवर्किंग कंपनियों से इन्हें संरक्षण मिलता है.
