[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » इरफान पठान बोले- ‘बेन स्टोक्स’ जैसा ऑलराउंडर भारत को मिल जाए तो दुनिया में कोई टीम नहीं हरा पाएगी…
खेल

इरफान पठान बोले- ‘बेन स्टोक्स’ जैसा ऑलराउंडर भारत को मिल जाए तो दुनिया में कोई टीम नहीं हरा पाएगी…

admin
Last updated: April 18, 2026 9:07 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan)  ने भारतीय टीम को लेकर एक ख़ास ट्वीट किया है। पठान ने ट्वीट में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की तारीफ में कुछ बातें लिखी है जो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रही है। जिसके बाद युवराज सिंह ने इरफान को ट्रोल करने की कोशिश की। भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने लिखा कि ” भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में बेन स्टोक्स के जैसा कोई ऑलराउंडर होगा तो टीम इंडिया अपराजेय बन जाएगी, दुनिया कि किसी भी टीम से नहीं हारेगी’। इरफान पठान का यह ट्वीट ख़ूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने ट्वीट पर कमेंट किया और लिखा कि’ आपके कहने का मतलब भारत के हमारे पास यानी भारतीय टीम के पास ऐसा ऑलराउंडर नहीं है जो मैन विनर हो’। इसके तुरंत बाद इरफान ने लिखा,’ भाई युवराज रिटायर हो चुके हैं’। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में स्टोक्स ने ग़ज़ब का परफॉर्मेंस करते हुए 254 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके थे। दूसरे टेस्ट में स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।

स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में जिस अंदाज़ में अर्धशतक जमाया वह कमाल का रहा था। स्टोक्स केवल 36 गेंद पर अर्धशतक ज़माने में सफल रहे थे। स्टोक्स की पारी और गेंदबाजी के कारण दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड आसानी के साथ टेस्ट मैच जीतने में सफल रहा था। स्टोक्स इंग्लैंड के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने एक टेस्ट में 250 रन और 3 विकेट लेने का कमाल किया हो। इसके अलावा ऐसा कारनामा करने वाले स्टोक्स दुनिया के 8वें खिलाड़ी भी बने।

बता दें कि स्टोक्स आईसीसी ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग (ICC All Rounder test Ranking) में टॉप पर पहुँच गए हैं। स्टोक्स इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बाद ऐसा 14 साल बाद ऑलराउंडर की टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुँचे हैं। टेस्ट रैंकिंग के अलावा स्टोक्स बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुँच गए हैं। गौरतलब है कि इरफान पठान भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाते हैं।

एक वक़्त ऐसा भी था जब इरफान को भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर कहा जा रहा था लेकिन उनकी गेंदबाजी में अचानक से गिरावट आई जिसके बाद वह भारतीय टीम से बाहर हो गए. इसी साल इरफान ने इंटरनेशनल किकेट से संन्यास का ऐलान किया। इरफान ने अपने संन्यास लेने पर ये भी कहा कि चयनकर्ता उन्हें मौका नहीं दे रहे थे। उन्होंने रिटायरमेंट का फ़ैसला इसलिए किया जिससे वह दूसरे युवा खिलाड़ियों की मदद कर सके।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 57000 रुपये प्रति किलो हुई घरेलू वायदा बाजार में चांदी, रिकॉर्ड स्तर पर सोना
Next Article नहीं दिखा चांद, भारत में 1 अगस्त को होगी ईद-उल अज्हा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?