राष्ट्रीयमोदी सरकार पर राहुल गांधी का ‘आत्मनिर्भर आह्वान’ को लेकर हमला, कहा…

मोदी सरकार पर राहुल गांधी का ‘आत्मनिर्भर आह्वान’ को लेकर हमला, कहा…

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार के बहुचर्चित ‘आत्मनिर्भर’ कार्यक्रम पर तंज कसा। उनका कहना है कि सरकार द्वारा फरवरी से ही इस तरह की योजनाओं को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है और महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिस कारण देश में कोविड-19 के मामले जुलाई के तीसरे सप्ताह तक 11 लाख हो गए हैं। गांधी ने ट्वीट किया, “कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां : फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- मध्य प्रदेश में सरकार गिराना, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की छठी सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसलिए देश कोरोना की लड़ाई में आत्मनिर्भर है।”

राहुल गांधी की यह टिप्पणी तब आई है, जब राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गहलोत से विवाद के बाद वापस पार्टी में आने से इनकार कर दिया है। महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान ‘आत्मनिर्भर भारत’ का आह्वान किया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories