प्रदेशउत्तर प्रदेशकलेक्टर साहब…लाॅकडाउन के दिन पुलिस बल की मौजूदगी में जुटी सैकड़ों लोगों...

कलेक्टर साहब…लाॅकडाउन के दिन पुलिस बल की मौजूदगी में जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़

[object Promise]

मथुरा। राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइड लाइन की धज्जियां उड़ा कर रख दी गईं। थाना हाइवे क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग जैसी कहीं कोई चीज नहीं थी। तमाम लोगों के मुहं पर न मास्क थे और नहीं सेनेटाइजिंग की कोई व्यवस्था थी। यहां तक कि लोगों के बैठने के लिए एक दूसरे से सटा कर कुर्सियां लगाई गयीं थीं। सब कुछ सामान्य परिस्थितियों में होने वाली किसी सभा अथवा बडे आयोजन जैसा था। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।

यहां तक कि कार्यक्रम के दौरान कई बार हंगामा हुआ और पुलिस इस दौरान गुत्थमगुत्था हो रहे लोगों को एकदूसरे से अलग करती रही। कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि थाना हाइवे पुलिस ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बाकायदा सुरक्षा भी मुहैया कराई।

यह सब उस दौरान हुआ जब कोरोना नियंत्रण के लिए जनपद के नोडल अधिकारी बना कर भेजे गये एडीजी अजय आनंद भी मथुरा में ही थे। उन्होंने शनिवार और रविववार को दो दिन जनपद में क्राइम की समीक्षा की। साथ ही दो दिवसीय साप्ताहिक लाॅकडाउन की स्थिति का भी खुद जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। दूसरी ओर डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय लगातार कोरोना की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही कर रहे हैं लेकिन वह भी यहां नहीं पहुंचे। लगातार सरकारी और गैर सरकारी लोगों पर कोविड-19 की कार्यवाही कर रहे डिप्टी कलेक्टर अगर यहां भी पहुंच कर कार्रवाही करते तो लोगों को उनकी सख्ती पर विश्वास और मजबूत होता।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी खूब हुई फजीहत, बीच बचाव करती रही पुलिस
कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्यक्रम के बीच में ही एक महिला ने कई संगीन आरोप लगा दिये। महिला खुद को अधिवक्ता बता रही थी। इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा हो गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगा रही महिला को जमीन पर गिरा कर पीट दिया। महिला का आरोप था कि उसके साथ ठगी हुई है।

थाना हाइवे में दर्ज कराया था धोखाधडी़ का मुकदमा
आरोप लगाने वाली महिला का कहना था कि इस मामले मंे थाना हाइवे में धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। अब जिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी उसी थाने की पुलिस सुरक्षा में लगी थी। इस पर भी कई प्रश्न उठ रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उपर लगाये गये आरोपों का किया खंडन
सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ने अपने उपर लगाये गये सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होेंने कहाकि जो महिला आरोप लगा रही है वह पहले उन्हीं के संगठन में थी। महिला संगठन की सदस्यता शुल्क का मौटा पैसा खा गई। इसके बाद उसे संगठन से बाहर निकाल दिया गया। यह उनके विरोधियों की चाल है जो कार्यक्रम को विफल कराना चाहते हैं।

कुछ लोग लगातार कर रहे हैं गाइड लाइन का उल्लंघन
कोरोना काल में यह देखा गया है कुछ खास सगंठनों से जुड़े लोग लगातार कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनके खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही करने से अधिकारी पीछ हट जाते हैं जबकि आम आदमी के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है लगातार चालन किये जा रहे हैं और दंडित किया जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories