प्रदेशउत्तर प्रदेशराममंदिर के साथ रामनगरी अयोध्या में आकार लेगा राष्ट्रमंदिर

राममंदिर के साथ रामनगरी अयोध्या में आकार लेगा राष्ट्रमंदिर

[object Promise]

अयोध्या। रामनगरी में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में राममंदिर निर्माण की कार्ययोजना पर शनिवार को अंतिम मुहर लगने के साथ ही राष्ट्रमंदिर की कल्पना भी आकार ले गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने बड़ी संजीदगी से अयोध्या में राममंदिर के साथ राष्ट्रमंदिर के भी निर्माण का रास्ता निकाला है।

भव्य राममंदिर निर्माण के लिए देश के 10 करोड़ परिवारों से धन संग्रह करके इसे राष्ट्रमंदिर के रूप में स्थापित करने की पहल की गई है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के इस कदम के मूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का संस्कार है। यह संस्कार मंदिर आंदोलन के साथ अब रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को ही नहीं, मंदिर निर्माण की योजना को भी बखूबी अनुप्राणित कर रहा है।

समझा जाता है कि 10 करोड़ परिवारों से धन संग्रह के साथ मंदिर निर्माण का अभियान पूरे देश को प्रभावित करने वाला होगा। इसके पीछे यह समीकरण भी है कि निर्माण में सहयोग करके लोग स्वयं को राममंदिर से जुड़ा महसूस करेंगे। राममंदिर के माध्यम से व्यापक पैमाने पर लोगों को जोडऩे की महत्वाकांक्षी मुहिम के सूत्रधार संघ के सह सरकार्यवाह डॉ.कृष्णगोपाल हैं। ट्रस्ट गठन के साथ ही वह मंदिर निर्माण की मुहिम के केंद्रीय घटक के तौर पर देखे जाते रहे हैं।

ट्रस्ट की बैठक में शनिवार को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर उनकी मौजूदगी से यह स्पष्ट हो गया कि मंदिर निर्माण की योजना से उनका जुड़ाव किस हद तक है। बैठक के बाद कृष्णगोपाल रामनगरी के ऋषभदेव जैन मंदिर भी गए।

इस यात्रा के साथ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस तरह से मंदिर निर्माण की मुहिम को आगे बढ़ाकर 10 करोड़ परिवारों के साथ मत-मतांतरों में विभाजित विभिन्न भारतीय संप्रदायों को एकसूत्र में पिरोया जा सकेगा। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय ने ‘जागरण’ से संक्षिप्त मुलाकात में कहा कि मंदिर आंदोलन संघ की उपज रहा है और उसके निर्माण की मुहिम से अलग होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories