राष्ट्रीयबड़ा फैसला:- चुनाव आयोग ने 65 साल से अधिक उम्र के नागरिको...

बड़ा फैसला:- चुनाव आयोग ने 65 साल से अधिक उम्र के नागरिको को पोस्टल बैलट से वोट डालने पर लगाई रोक

[object Promise]

नई दिल्‍ली। निर्वाचन आयोग ने बिहार एवं अन्‍य उपचुनाओं में 65 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए पोस्टल बैलट सुविधा का विस्तार नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि 80 साल से ज्‍यादा उम्र के द‍िव्‍यांगों एवं जरूरी सेवाओं में कार्यरत लोगों और कोरोना संक्रमितों को पोस्‍टल बैलेट से मताधिकार के इस्‍तेमाल की इजाजत दी है। ऐसे में जब कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की ओर से बुजुर्गों को बिना वजह बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है, निर्वाचन आयोग का यह फैसला बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि आयोग ने अपने इस फैसले के पीछे मैनपावर, कोरोना महामारी के चलते सुरक्षा उपायों का हवाला दिया है।

निर्वाचन आयोग ने अपने फैसले में कहा है कि वे मतदाता जो 80 वर्ष से ऊपर हैं, दिव्‍यांग मतदाता, आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी, कोरोना संक्रमित मरीज जो घर या संस्थागत क्वारंटाइन में हैं, पोस्टल बैलट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। पिछले साल अक्‍टूबर में कानून मंत्रालय ने दिव्‍यांगों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को विकल्‍प के तौर पर पोस्टल बैलेट के इस्‍तेमाल को लेकर चुनाव नियमों में बदलाव किया था। बीते 19 जून को मंत्रालय ने नियमों में बदलाव करते हुए 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी विकल्‍प के तौर पर पोस्‍टल बैलेट के इस्‍तेमाल की इजाजत दी थी।

यही नहीं निर्वाचन आयोग के सुझावों पर नियमों में बदलाव करते हुए मंत्रालय ने कोरोना संक्रमितों को भी पोस्टल बैलेट सुविधा का उपयोग करने की इजाजत दी थी। अब निर्वाचन आयोग ने अपने ताजा बयान में कहा है कि आने वाले चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 60 (सी) के तहत नई अधिसूचना जारी की जाती है। निर्वाचन आयोग ने फैसला किया है कि वे मतदाता जात 65 साल या इससे अधिक की उम्र के हैं वे चुनाओं, उपचुनाओं में पोस्‍टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब बिहार में कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं जबकि मध्‍य प्रदेश समेत कई राज्‍यों में उप-चुनाव भी होने वाले हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

Related Articles

Popular Categories