राष्ट्रीयकोरोना संकट के बीच बढ़ी सोना, सिगरेट, शराब की तस्करी

कोरोना संकट के बीच बढ़ी सोना, सिगरेट, शराब की तस्करी

[object Promise]

नई दिल्ली। मौजूदा कोरोना संकट के बीच भारत में सोना, सिगरेट और शराब जैसी उच्च कर वाली चीजें तस्करी किए जाने वाले सामानों की सूची में सबसे ऊपर है।

महामारी के बीच इन सामानों की तस्करी में न केवल जबरदस्त वृद्धि देखी गई बल्कि तस्करों ने, दिलचस्प रूप से कोविड-19 विशेष ट्रेनों के जरिए अवैध रूप से सिगरेट की तस्करी की।

इस तरह की तस्करी की गई वस्तुओं की जब्ती के एक अध्ययन के आधार पर इस तथ्य का खुलासा करते हुए, फिक्की की समिति कैस्केड (कमिटी अगेंस्ट स्मगलिंग एंड काउंटरफीटिंग एक्टिविटीज डिस्ट्राइंग द इकॉनमी) ने कहा कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक सप्ताह से कम समय में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सिगरेट की तस्करी संबंधी दो प्रमुख जब्ती की, जहां तस्कर अवैध रूप से सिगरेट की खेप की तस्करी के लिए कोविड-19 विशेष ट्रेनों का इस्तेमाल कर रहे थे।

अध्ययन में कहा गया है कि ये बरामदगी या जब्ती विदेशी सिगरेट तस्करी रैकेट के दो अन्य प्रमुख गुटों से हुई है, इनमें पहला मुंबई और दूसरा हैदराबाद में है। इसने कहा कि बरामद सिगरेटों की कुल मूल्य 15 करोड़ रुपये से अधिक है।

अध्ययन में कहा गया कि इस महीने की शुरुआत में केरल हवाईअड्डा प्राधिकरण और तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर कस्टम ने क्रमश: 1.5 करोड़ रुपये और 15 करोड़ रुपये के सोने जब्त किए।

अध्ययन का अनुमान है कि तस्करी के कारण 2017-18 में अकेले पांच उद्योग क्षेत्रों में 16 लाख से अधिक नौकरियां चली गईं। इसने कहा, “बेरोजगारी और बड़े पैमाने पर वित्तीय नुकसान के अलावा, यह अपराध और आतंकवाद की फंडिंग कर अस्थिरता भी लाता है।”

इस खतरे के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करने के लिए, फिक्की कैस्केड इस चुनौती को कम करने के तरीकों पर भारत के कई राज्यों में सरकार और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ संवाद करती रही है।

संगठन ने नीति निर्माताओं से भी अपील की है कि अवैध व्यापार को राष्ट्रीय खतरा माना जाए।

फिक्की ने हालिया बरामदगी के लिए प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना करते हुए सरकार से माल की तस्करी पर सतर्कता बनाए रखने का आग्रह किया है।

संगठन ने कहा, “अवैध व्यापार हमारे देश के सामने सबसे खतरनाक चुनौतियों में से एक के रूप में उभरा है, विशेष रूप से वर्तमान महामारी के दौरान जो आर्थिक संकट का कारण बना है। यह सोने, सिगरेट, शराब जैसे माल की तस्करी के कई मामलों के मद्देनजर आता है, जो कोविड-19 महामारी के बीच दर्ज हुआ है।”

फिक्की कैस्केड के अध्यक्ष अनिल राजपूत ने प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों को सफल बरामदगी के लिए बधाई देते हुए कहा, “अवैध व्यापार के अपराधी हमेशा अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सिस्टम को धोखा देने के लिए अलग तरीके की ताक में रहते हैं।”

उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्र के आर्थिक हितों को गहरा धक्का पहुंचता है और समाज भारी कीमत चुकाता है। प्रवर्तन अधिकारियों के हालिया प्रयास प्रशंसनीय हैं।

[object Promise]

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories