[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM योगी करेंगे नोएडा में बने 400 बेड के Covid-19 अस्पताल का जल्द उद्घाटन .
उत्तर प्रदेश

CM योगी करेंगे नोएडा में बने 400 बेड के Covid-19 अस्पताल का जल्द उद्घाटन .

admin
Last updated: April 19, 2026 12:16 pm
admin
Share
SHARE

CM योगी करेंगे नोएडा में बने 400 बेड के Covid-19 अस्पताल का जल्द उद्घाटन .

नोएडा । नोएडा सेक्टर-39 स्थित नए जिला अस्पताल में 400 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने मंगलवार सुबह अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद पहुंचे। अस्पताल का निर्माण टाटा कंपनी की ओर से निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किया गया है। अस्पताल लेवल-1, 2 व 3 श्रेणी का है। यहां सामान्य और गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार की सुविधा मिलेगी। अपर मुख्य सचिव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि निरीक्षण के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

कई खूबियों से लैस होगा अस्पताल

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मंगलवार सुबह 10 बजे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उनका जिलाधिकारी सुहास एल वाई, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, प्रभारी सीएमओ डॉ.  नेपाल सिंह, सीएमएस डॉ वीबी ढाका ने उनका स्वागत किया। इसके बाद व सीधे 5वें व 6वें फ्लोर पर बने लेवल 3 के कोविड वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण की ओर से किया गया है, जबकि कोविड की सभी सुविधाएं टाटा समूह व बिलगेट फाउंडेशन की प्रदान की गई है। अस्पताल कोविड की सभी सुविधाओं से लैस होगा। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री के नोएडा आकर अस्पताल का उद्घाटन करने की योजना थी, लेकिन समय नहीं मिलने से यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सका। इसलिए शासन स्तर से अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को कोविड अस्पताल के निरीक्षण के लिए नोएडा भेजा गया है।

15 जून को होना था शुरू

कोविड अस्पताल पहले 15 जून को शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन नोएडा प्राधिकरण की ओर से सौंपे न जाने के कारण देर से काम शुरू हुआ। टाटा समूह व बिलगेड फाउंडेशन की ओर से करीब 17 करोड़ की लागत से अस्पताल में संसाधन जुटाए गए हैं। जहां वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन सुविधा मिलेगी। यह जिले का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल होगा। वर्तमान में चाइल्ड पीजीआइ में 50, ग्रेनो राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 150 बेड की सुविधा है। यहां करीब 100 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की लिस्ट तैयार कर ली है। सभी डॉक्टर जिले की विभिन्न सीएचसी-पीएचसी से संबंध हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जमीनी विवाद के चलते चली लाठियां चार लोग गंभीर रूप से घायल
Next Article पीलीभीत पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने क्षेत्र में देवहा नदी द्वारा किये जा रहे कटान प्रभावित गाओं का दौरा किया

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?