राष्ट्रीयशरद पवार को मोदी सरकार के मंत्री आठवले ने एनडीए में आने...

शरद पवार को मोदी सरकार के मंत्री आठवले ने एनडीए में आने का दिया सुझाव

शरद पवार को मोदी सरकार के मंत्री आठवले ने एनडीए में आने का दिया सुझाव

नई दिल्ली। मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री राम दास आठवले ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुखिया शरद पवार को एनडीए में शामिल होने का सुझाव दिया है। आठवले ने कहा है कि इससे देश और महाराष्ट्र दोनों का विकास होगा। शरद पवार के साथ आने पर महाराष्ट्र में भाजपा, राकांपा और आरपीआई का महागठबंधन बनेगा।

महाराष्ट्र के राज्यसभा सदस्य और एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले ने आईएएनएस से कहा, ‘शिवसेना को सपोर्ट करने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को कोई फायदा नहीं है। महाराष्ट्र के विकास के लिए केंद्र से ज्यादा से ज्यादा पैसा मिलना चाहिए। इसलिए शरद पवार को एनडीए के साथ आने पर विचार करना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो महाराष्ट्र में भाजपा, राकांपा और आरपीआई की महायुति बनेगी।’

आठवले ने कहा, “शरद पवार महाराष्ट्र के बड़े नेता हैं। उन्हें किसानों, दलित, आदिवासी और ओबीसी की समस्याओं के बारे में जानकारी है। वह देश के कृषि मंत्री रहे हैं। ऐसे में मेरा निवेदन है कि उन्हें देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी के साथ आने चाहिए। ऐसा मेरा व्यक्तिगत मत है। महाराष्ट्र में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और आरपीआई की महायुति बनेए ऐसी मेरी व्यक्तिगत इच्छा है।”

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों को क्रमश: 105 और 56 सीटें मिलीं थीं। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद पर शिवसेनाए भाजपा से अलग होकर कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से सरकार बनाने में सफल हुई थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। राज्य में निर्दलीयों के पास 13 और दो विधायक एआईएमआईएम के पास हैं।

सरकार के अंदर बीते दिनों खींचतान की खबरें आने के बाद सियासी गलियारे में यह अटकलें लग रहीं थीं कि कहीं शरद पवार की पार्टी बीजेपी के साथ जाने का फैसला न कर लें। हालांकि एनसीपी ऐसी खबरों को अब तक खारिज करती रही है। लेकिन, मोदी सरकार के मंत्री और महाराष्ट्र के राज्यसभा सदस्य रामदास आठवले की ओर से पवार को एनडीए में आने का सुझाव देने से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories