राष्ट्रीयविधायक की मृत्यु मामले में भाजपा ने किया बंद का आह्वान, मांग...

विधायक की मृत्यु मामले में भाजपा ने किया बंद का आह्वान, मांग की CBI जांच की

विधायक की मृत्यु मामले में भाजपा ने किया बंद का आह्वान, मांग की CBI जांच की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हेमताबाद के विधायक देवेंद्र नाथ रे की सोमवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु के विरोध में पार्टी ने जिले में मंगलवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की भी मांग की। रे को सोमवार की सुबह रहस्यमय तरीके से अपने गांव के एक स्थानीय बाजार के पास अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर लटका पाया गया था। रे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले, 2016 में वह मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) टिकट पर चुने गए थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, “हम घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। हम पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी कराने की भी मांग करते हैं, ताकि हर पहलू रिकॉर्ड हो सके। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतक की शर्ट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें दो नामों का जिक्र था। पुलिस ने हालांकि नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया। मृत भाजपा विधायक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि रे की हत्या उनके राजनीतिक ताल्लुकात की वजह से हुई है और इस मामले की गहन जांच की मांग की।

राज्य के भाजपा नेताओं ने कहा कि लोगों का स्पष्ट मत है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर उनके गांव में लटका दिया गया। पश्चिम बंगाल भाजपा ने ट्वीट किया, उनका अपराध यह था कि वह 2019 में भाजपा में शामिल हो गए। आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि 2017 में ममता बनर्जी ने कहा था कि इस देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा, उन्हें (ममता) अब क्या कहना है? जब तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा विपक्ष के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मारे गए हैं?

राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता सायंतन बसु ने कहा, अगर बंगाल में एक निर्वाचित विधायक सुरक्षित नहीं है, तो यहां आम लोगों की सुरक्षा क्या होगी? हम इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करेंगे। राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। वहीं, उत्तर दिनाजपुर जिले के तृणमूल कांग्रेस के नेता व विधायक अमल आचार्य ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें फौरन सजा मिलनी चाहिए। घटना की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, रे की हत्या की गई है।”विजयवर्गीय ने हत्या के पीछे रे की राजनीतिक संबद्धता पर भी सवाल उठाए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories