भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारत में अबतक कोरोना के कुल केस 8,20,916 हो गए हैं। वहीं, अबतक कोरोना से कुल 22,123 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इस बीच बॉलिवुड ऐक्टर अमिताभ बच्चन को भी कोरोना हो गया है और वह नानावती अस्पताल में भर्ती हैं।
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के परिवार में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अनुपम की मां, भाई, भाभी और भतीजी में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। अनुपम खेर ने यह जानकारी एक विडियो ट्वीट करके दी है।
वीडियो में अनुपम ने आगे कहा, ‘डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला। बाद में सीटी स्कैन करवाया और फिर माइल्ड (हल्के) कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया।’
अनुपम खेर आगे कहते हैं, ‘रिपोर्ट में मैं (अनुपम) निगेटिव आया जबकि मेरे भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया। इसके बाद राजू (अनुपम के भाई) की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसमें मेरी भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि भतीजा निगेटिव निकला।’
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 12, 2020
अनुपम खेर ने अपना भी कोरोना टेस्ट करवाया था। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अनुपम खेर ने बताया कि इस बात की जानकारी बीएमसी को दे दी गई है।
अनुपम खेर ने अपना भी कोरोना टेस्ट करवाया था। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अनुपम खेर ने बताया कि इस बात की जानकारी बीएमसी को दे दी गई है।

