[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विकास दुबे मरने से पहले खोल गया ये चौंकाने बड़ा राज !
उत्तर प्रदेश

विकास दुबे मरने से पहले खोल गया ये चौंकाने बड़ा राज !

admin
Last updated: April 19, 2026 12:16 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

उज्जैन। कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उससे पहले विकास ने उज्जैन में अपना बड़ा गुनाह कबूल किया है। उज्जैन में विकास ने कबूला है कि वह शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा से नफरत करता था। पूछताछ में उसने स्वीकारा है कि देवेंद्र मिश्रा की हर गतिविधि के बारे में पुलिस के लोग ही हमें सूचना देते थे। यहां तक कि विकास दुबे के बारे सीओ देवेंद्र मिश्रा कोई व्यक्तिगत कमेंट भी करते थे, तो उसकी भी जानकारी विकास को हो जाती थी। विकास ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने कानपुर कांड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

उसने पूछताछ के दौरान यह कबूला है कि उसने सीओ देवेंद्र मिश्रा की हत्या नहीं की है। उसके लोगों ने देवेंद्र मिश्रा को मार दिया। विकास दुबे ने पुलिस के समक्ष कहा है कि सीओ देवेंद्र मिश्रा अकसर मेरे पैरे पर कमेंट करते थे। मेरा एक पैर खराब है। इसलिए सीओ कहते थे कि मैं उसका दूसरा पैर भी ठीक कर दूंगा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे का सीओ देवेंद्र मिश्रा से कई बार विवाद हुआ था। विवाद के दौरान कहासुनी भी हुई थी। आसपास के थानों में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुझे जानकारी दी थी कि सीओ देवेंद्र मिश्रा मेरे खिलाफ हैं। ये सारी चीजें जानकर सीओ देवेंद्र मिश्रा के खिलाफ मुझे बहुत गुस्सा आता था। उसने पुलिस के सामने कबूला है कि उसने सीओ को नहीं मारा है। विकास दुबे ने पुलिस के सामने स्वीकारा है कि मेरे साथियों ने आहते से मामा के आंगन में जाकर सीओ पर हमला किया। मेरे पैर पर कमेंट को लेकर मेरे साथी भी उससे चिढ़े हुए थे। इसलिए उन लोगों ने उसके पैर पर वार करने के बाद उसके सिर में गोली मार दी थी।

सूत्रों के मुताबिक विकास ने पूछताछ के दौरान यह कबूला था कि मुझे पहले ही पुलिस की छापेमारी के बारे में खबर मिल गई थी। मुझे जो खबर थी, उसके अनुसार पुलिस भोर में पहुंचने वाली थी। लेकिन पुलिस छापेमारी के लिए रात को ही पहुंच गई। एनकाउंटर में पुलिस के जवान मारे गए। पुलिसकर्मियों के शव को हम लोग जलाने वाले थे। शवों को इकट्ठा भी कर लिया था। लेकिन रात को और पुलिस आने लगी, तो हम लोग भाग निकले।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ICSE Board result:बारहवीं में कुशीनगर में प्रथम स्थान पाने वाली पर्णिका बोली डाक्टर बन करुंगी जरूरतमंदों की सेवा
Next Article जिला स्वास्थ्य समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक दिए आवश्यक निर्देश

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?