आज BRO द्वारा बनाए गए 6 नए पुलों का राजनाथ सिंह ने किया ई-उद्घाटन

[object Promise]

कठुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जम्मू में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए 6 नए पुलों का उद्घाटन किया। ये 6 पुल लगभग 43 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि इन पुलों का निर्माण दुश्मनों द्वारा निरंतर सीमा पर गोलीबारी के बावजूद समय पर पूरा कर लिया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जम्मू में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए 6 नए पुलों का उदघाटन किया। ये 6 पुल लगभग 43 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हैं। कोरोना के कारण दो माह तक लॉकडाउन के बीच बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन ने विकास की गति को जारी रखते हुए जिला कठुआ में तीसरा बड़ा मोटरेबल पुल तैयार कर दिया। करीब 16 करोड़ की लागत से तैयार पुल का वीरवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा स्थानीय सांसद एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकार्पण किया।

इसी के साथ ही तीन अन्य छोटे पुलों का लोकार्पण भी हुआ। सीमांत क्षेत्र के सौ गांवों के लोगों की तकदीर बदलने वाले पुल को बरसात शुरू होने से पहले आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। कोरोना संकट के दौरान जिला कठुआ के हीरानगर सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए यह केंद्र सरकार का सबसे बड़ा तोहफा होगा। इस पुल के बनने से भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में उन 35 गांवों के लोगों के लिए नया युग लेकर आएगा, जो आए दिन पाकिस्तान की गोलीबारी का दंश झेल रहे हैं। अब किसी भी आपात स्थिति में चंद मिनटों में वह सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकेंगे।

केंद्र सरकार खासकर क्षेत्र के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रयास से सीमांत क्षेत्र में गोलीबारी की सीधी मार से बचने के लिए बंकरों का निर्माण भी जारी है। इससे भी लोगों को काफी सुरक्षा मिलने लगी है। वहीं, अब बेहतर सड़क सुविधा मिलने से लोगों का जीवन स्तर में सुधार आएगा।

सौ करोड़ से बन चुके हैं तीन पुल

बता दें कि एक वर्ष के दौरान जिस मार्ग पर तरनाह नाले का पुल बना है, इसी ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग पर ये तीसरा बड़ा पुल बना है। जिन पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आई है। एक पुल बेई नाले पर बनकर तैयार हुआ है, उसका भी उद्घाटन ऑनलाइन ही हुआ था, जबकि उज्ज दरिया पर बने पंडोरी के पास पुल का लोकार्पण खुद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया था। इसी के साथ करीब 8 और छोटे पुलों का निर्माण जारी है। जिसमें तीन छोटे पुलों का तरनाह नाले के साथ ही लोकार्पण हो जाएगा। उसके बाद इसी मार्ग पर पांच और छोटे पुलों का निर्माण अगले तीन महीने में हो जाएगा। जिनकी लागत भी 25 करोड़ से ज्यादा हैे। पंजाब के लोगों को भी लाभ पुल का लाभ सिर्फ कठुआ जिला को ही नहीं, बल्कि सांबा, पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के लोगों को भी होगा। जिनके लिए जम्मू जाने के लिए दूसरा वैकल्पिक हाईवे बनेगा। सबसे अहम यह मार्ग हाईवे टोल प्लाजा टैक्स से मुक्त होगा।

60 सीमांत गांवों को फायदा

इससे न केवल सीमा क्षेत्र के साठ के करीब गांवों के लोगों को हीरानगर आने-जाने की सुविधा मिलेगी, बल्कि सांबा-कठुआ ओल्ड मार्ग पर दोबारा बसें दौड़ेगी। यह बसें 1980 के बाद खस्ताहाल मार्ग तथा नालों पर पुल नहीं होने की वजह से बंद हो गई थीं।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता विकी शर्मा, अनिल खजूरिया व अनुज भारती ने कहा कि ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग पर बहने वाले नालों पर पुलों के निर्माण के बाद सांबा-कठुआ मार्ग पर दोबारा बस सेवा शुरू होने से दोनों जिलों के दो सौ के करीब गांवों के लोगों को आने जाने की सुविधा मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img