खेलधोनी सिर झुकाते हैं मां दिउड़ी के आगे, पूरी होती हैं मनोकामनाएं

धोनी सिर झुकाते हैं मां दिउड़ी के आगे, पूरी होती हैं मनोकामनाएं

धोनी सिर झुकाते हैं मां दिउड़ी के आगे, पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Happy Birthday Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। इन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था। इनके पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देवकी देवी है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को सन् 2007 से लेकर सन् 2016 तक लीड किया था। इनकी राशि कर्क है। धोनी एक शानदार क्रिकेटर के साथ-साथ काफी आध्यात्मिक भी हैं। बता दें कि धोनी मां दिउड़ी को काफी मानते हैं। हर काम से पहले वो मां दिउड़ी के सामने सिर झुकाते हैं। आज जिन लोगों का जन्मदिन है, वे भी महेंद्र सिंह धोनी के संग अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

कैसे होते हैं कर्क राशि के लोग: कर्क राशि के लोगों में चंचलता, शीतलता, संवेदनशीलता और भावुकता का वास होता है। स्वभाव से यह काफी मिलनसार भी होते हैं। इनके व्यक्तिव में सूझ-बूझ का काफी समावेश होता है। हालांकि, कई बार इस राशि के लोग गुस्सा हो जाते हैं लेकिन इस तरह का व्यवहार कुछ ही समय के लिए होता है। इनका प्रदर्शन कार्यस्थल पर काफी बेहतरीन और रचनात्मक होता है।

मां दिउड़ी के सामने सिर झुकाते हैं धोनी: कैप्टन कूल यानी धोनी मां दिउड़ी को काफी मानते हैं इनका मंदिर रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर रांची-टाटा हाइवे पर तमाड़ में स्थित है। इस मंदिर की काफी मान्यता है। हालांकि, यह मन्दिर पहले इतना प्रसिद्ध नहीं था लेकिन इस मंदिर में धोनी के आने से यह देशभर में और प्रसिद्ध हो गया। धोनी अपने हर काम से पहले इस मंदिर में जाते हैं। वर्ष 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस मंदिर में माथा ठेकने पहुंचे थे।

मां दिउड़ी के मंदिर की बात करें तो यहां काली माता की करीब साढ़े तीन फुट ऊंची मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर की स्थापना पूर्व मध्यकाल में तकरीबन 1300 ई. में की गई थी। इस मूर्ति की स्थापना युद्ध में परास्त होकर लौटते हुए सिंहभूम के मुंडा राजा केरा ने की थी। कहा जाता है कि मंदिर को स्थापित करने के बाद राजा केरा को उनका राज्य फिर प्राप्त हो गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories