प्रदेशउत्तर प्रदेशसीएम योगी के ऑपरेशन क्लीन के तहत भदोही में पुलिस मुठभेड़ में...

सीएम योगी के ऑपरेशन क्लीन के तहत भदोही में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी दीपक की मौत

सीएम योगी के ऑपरेशन क्लीन के तहत भदोही में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी दीपक की मौत

भदोही। कानपुर के चौबेपुर में विकास दुबे के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों पर नकेल कस रही है। अपराध व अपराधी पर किसी भी प्रकार के रहम न दिखाने का प्रण कर चुकी प्रदेश की पुलिस अब उनको दूसरी दुनिया का रास्ता दिखा चुकी है।

कारपेट नगरी भदोही में पुलिस ने बाल सुधार गृह रामनगर, वाराणसी से फरार होने के बाद अपराध जगत में बादशाहत जमाने वाले दीपक गुप्ता उर्फ रवि को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। दीपक उर्फ रवि पर अंबेडकरनगर में 15,000 व वाराणसी पुलिस ने 10000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके साथ भदोही पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान स्वाट थाना प्रभारी अजय सिंह भी जख्मी हुए हैं।

भदोही के पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब 1:30 बजे थानाध्यक्ष सुरियावां व स्वाट प्रभारी चेकिंग में निकले थे। चकिया तिराहे पर दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। उन्हेंंं रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिसमें कांस्टेबल सचिन के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह सेंगर के पैर में गोली है जबकि एक सिपाही सचिन झा की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। स्वाट प्रभारी अजय सिंह के पैर में गोली लग कर पार हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दीपक उर्फ रवि मारा गया और दूसरा फायर करते हुए भाग गया।

50 हजार के इनामी बदमाश दीपक को दो गोली लगी। इसके बाद दीपक को अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मारे गए बदमाश दीपक के विरुद्ध प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में कुल 14 मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि इस मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह सेंगर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए है। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश दीपक गुप्ता सुरियावां थाना का निवासी है। दीपक गुप्ता के पास से एक रिवाल्वर और एक देशी तमंचा बरामद हुआ है। दीपक कुछ वर्ष पहले बाल सुधार गृह से फरार हुआ था। इस मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर दस फायर झोंके थे। घटना स्थल पर कई खोखे मिले है। बदमाश दीपक वर्ष 2014 में रामनगर वाराणसी के नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार हुआ था। इसने 2012 में भदोही के सुरियावां में एक व्यक्ति की हत्या की थी। बाद में इसे 18 वर्ष से कम उम्र होने के कारण रामनगर की जेल में शिफ्ट किया गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories