प्रदेशउत्तर प्रदेशकांग्रेस के नेता समेत 7 लोगो के खिलाफ फर्जीवाड़ा ,धोखाधड़ी समेत अन्य...

कांग्रेस के नेता समेत 7 लोगो के खिलाफ फर्जीवाड़ा ,धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज

कांग्रेस के नेता समेत 7 लोगो के खिलाफ फर्जीवाड़ा ,धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज

गौतम बुद्ध नगर। ज़िला कोर्ट गौतम बुद्ध नगर के आदेश पर कांग्रेस के एक बड़े नेता समेत 7 लोगो के खिलाफ कासना थाने में फर्जीवाड़ा ,धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज ।योगेश गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी ग्रेटर कैलाश दिल्ली की याचिका पर सुनवाई करते हुए गौतम बुद्ध नगर ज़िला कोर्ट ने पुलिस को धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। योगेश गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी ग्रेटर कैलाश दिल्ली के अधिवक्ता एड मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि उनके मुकविल को वीरेन्द्र सिंह उर्फ गुड़ु निवासी अल्फा वन ने झांसे में लेकर बड़ा फायदा बताते हुए लुक्सर गांव में आबादी एव कृषि की जमीन को सौदा परमिंदर कुमार उर्फ पम्मी निवासी सुरजपुर से वर्ष 2008 में करवा दिया जिसमें आबादी की भूमि को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अन्य दूसरी जगह शिप्ट कराकर सौपने की डील तय हुई लेकिन बाद में वीरेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू ओर परमिंदर उर्फ पम्मी ने उसी भूमि को दुबारा से फिरे पुत्र भीम सिंह निवासी कासना को 95 लाख रुपये में बेच दिया । पीड़ित की याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट ने परमिंदर कुमार उर्फ पम्मी,फिरे, वीरेंद्र उर्फ गुडडू,अरविंद सिंह, प्रदीप सिंह,महकार सिंह,सोनू भाटी खिलाफ 420, 467,468,471 व 406 धाराओ में पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए है और कोर्ट के आदेश पर कासना कोतवाली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समेत 7 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories