[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » औसत से 12 फीसदी ज्यादा बारिश देशभर में, उत्तर-पश्चिम में 5 फीसदी कम
राष्ट्रीय

औसत से 12 फीसदी ज्यादा बारिश देशभर में, उत्तर-पश्चिम में 5 फीसदी कम

admin
Last updated: April 17, 2026 2:04 pm
admin
Share
SHARE

औसत से 12 फीसदी ज्यादा बारिश देशभर में, उत्तर-पश्चिम में 5 फीसदी कम

नई दिल्ली, | पूरे देश में मानसून चालू सीजन में मेहरबान रहा है, लेकिन उत्तर भारत के प्रति इसकी थोड़ी बेरुखी देखी गई है। हालांकि मौसम विज्ञानियों की माने तो यह बेरुखी जल्द समाप्त होने वाली है। देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके समेत संपूर्ण उत्तर भारत में इस सप्ताह बुधवार से मानसूनी बारिश जोर पकड़ सकती है। देशभर में चालू मानसून सीजन में जहां औसत से 12 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, वहां उत्तर-पश्चिम भारत में औसत से पांच फीसदी कम बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात से ही दिल्ली-एनसीआर में छिटफुट बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, लेकिन बुधवार और गुरुवार को ज्यादा बारिश होगी।

देश की राजधानी दिल्ली को जहां बारिश का इंतजार है, वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मूसलधार बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। उधर, बिहार में भी अत्यधिक बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं।

आईएमडी के एक वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत संपूर्ण उत्तर भारत में मानसून का रुख बना हुआ है और जगह-जगह बारिश हो रही है, लेकिन अगले बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

आईएमडी के अनुसार, चालू मानसून सीजन के दौरान पूरे भारत में एक जून से लेकर पांच जुलाई तक औसत से 12 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। चालू मानसून सीजन में पांच जून तक देशभर में 232.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस दौरान औसत बारिश 208.2 मिलीमीटर होती है।

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में एक जून से लेकर पांच जुलाई के दौरान 94.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस दौरान इलाके में औसत बारिश 99.1 मिलीमीटर होती है।

मध्य भारत में औसत से 21 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। देश के इसी हिस्से में ओडिशा, मुध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात आते हैं। बीते कुछ दिनों से मुंबई समेत महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। मध्य भारत में चालू सीजन में 263.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि औसत बारिश इस दौरान 217.7 मिलीमीटर होती है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय हिस्से में औसत से 11 फीसदी अधिक बारिश हुई है। देश के इस हिस्से में चालू सीजन में 213.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस दौरान औसत बारिश 192.3 मिलीमीटर होती है।

वहीं, पूरब और पूर्वोत्तर भारत में औसत से नौ फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इस इलाके में 454.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस दौरान औसत बारिश 418.4 मिलीमीटर होती है। देश में सबसे अधिक बारिश इसी क्षेत्र में होती है। इस क्षेत्र में बिहार में इस साल मानसून सीजन में अब तक 63 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। बिहार में एक जून से पांच जुलाई तक 360.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस दौरान औसत बारिश 220.5 मिलीमीटर होती है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Mouni Roy Sexy Video: मौनी रॉय पूल किनारे मौसम का ले रहीं मजा , इंटरनेट पर वायरल हो रहा सेक्सी लुक, देखें हॉट वीडियो
Next Article निलंबित डिप्टी एसपी दविंदर व 5 अन्य के खिलाफ एनआईए ने दायर किए आरोप-पत्र

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?