खेलऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा- मेरी जिंदगी नहीं बदली है 15 करोड़ की...

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा- मेरी जिंदगी नहीं बदली है 15 करोड़ की IPL नीलामी ने

[object Promise]

नई दिल्ली। करीब 6 महीने पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस को सोना हाथ लगा था, क्योंकि वे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन के लिए लगी बोली में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, इस बात से ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस के जीवन पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि वह कभी भी सफलता या असफलता से प्रभावित नहीं रहे हैं। विश्व नंबर वन टेस्ट गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने रिकॉर्ड 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए।

आइपीएल 2020 के ऑक्शन में दिसंबर में लगी बोली को लेकर पैट कमिंस ने कहा है, “मुझे लगता है कि मेरा जीवन इससे बहुत कुछ नहीं बदला है। मैं जो भी खेल खेलता हूं उसमें अपनी पूरी कोशिश करता हूं कि बेस्ट दूं, लेकिन मैं कोशिश करता हूं कि किसी भी तरह की सफलता या असफलता मेरे जीवन को बहुत ज्यादा न बदल दे।” 27 वर्षीय खिलाड़ी ने आगे कहा है कि वे टी20 लीग्स की वजह से देश को प्राथमिकता देना नहीं भूलेंगे।

जिस तरह भारतीय कप्तान विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट पसंद है। उसी तरह कमिंस को भी क्रिकेट के लंबे प्रारूप से लगाव है। उन्होंने कहा, “मैं टेस्ट क्रिकेट को देखता और प्यार करता रहा हूं और कुछ भी नहीं बदला है। मुझे लगता है कि यह सबसे चुनौतीपूर्ण प्रारूप है, क्योंकि यह आपके कौशल, सहनशक्ति और मानसिक शक्ति का परीक्षण करता है। हर एक टेस्ट जीत अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक होती है।”

30 टेस्ट मैचों में अब तक 143 विकेट झटकने वाले पैट कमिंस कोरोना वायरस महामारी के बाद मैदान पर लौट आए हैं और वे अपने साथी खिलाड़ियों के साथ नेट्स में पसीना बहा रहे हैं। कमिंस को लगता है कि मैच के लिए तैयार होने में आपको समय लगेगा। उन्होंने कहा है, “पूर्ण गति और फिटनेस हासिल करने में कम से कम कुछ महीनों का समय लगता है, लेकिन सौभाग्य से हमारे पास कुछ समय है। हमने दो सप्ताह पहले गेंदबाजी शुरू की थी। इसलिए, जब हम शुरू करेंगे तो हम इसके लिए तैयार होंगे।” उनको लगता है क्रिकेट की शुरुआत फिलहाल टी20 क्रिकेट से होनी चाहिए।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories