राष्ट्रीयदिल्ली में जारी रहेगी राजस्व घाटा होने के बावजूद बिजली-पानी पर सब्सिडी

दिल्ली में जारी रहेगी राजस्व घाटा होने के बावजूद बिजली-पानी पर सब्सिडी

[object Promise]

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने फैसला लिया कि फ्री दी जाने वाली 200 यूनिट बिजली की सुविधा जारी रहेगी। दिल्ली सरकार के मुताबिक लॉकडाउन से जिस तरह सरकार की आमदनी कम हुई है, उसी तरह से आम जनता पर भी बोझ पड़ा है। यही कारण है बिजली वितरण कंपनियों की सब्सिडी पर होने वाले खर्च की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। इसी प्रकार पानी बिल पर मिलने वाली छूट भी बरकरार रहेगी।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पानी के बिलों पर अगले 3 महीने तक रियायत देने का फैसला किया है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी जाने वाली यह रियायत 30 सितंबर 2020 तक लागू होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इस विषय पर एक आधिकारिक आदेश पारित किया है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक सरकार को मिलने वाले रेवेन्यू में भारी कमी आई है। बावजूद इसके राजधानी में पानी-बिजली पर सब्सिडी जारी रखी जाएगी। बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिलती रहेगी। जिन योजनाओं को दिल्ली सरकार मंजूरी दे चुकी है, उन्हें भी चालू रखा जाएगा।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “पिछले साल पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के 3 महीनों में दिल्ली सरकार को टैक्स के रूप में 7 हजार करोड़ रुपये मिले थे। लेकिन इस साल यह कम होकर 2,500 करोड़ रुपये ही रह गए हैं। टैक्स कलेक्शन कम जरूर है, लेकिन सब्सिडी जारी रखने की बड़ी वजह यह है कि आम दिल्लीवालों का जो पैसा बचेगा, वे उसे खर्च भी करेंगे।”

बीते मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड ने एक आदेश जारी किया है। इसी आदेश पर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा, “कोरोना महामारी के कारण पानी के बिल संबंधी छूट स्कीम को 3 महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है। यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन के कारण जो व्यक्ति इस स्कीम का लाभ नहीं ले सके थे वह सभी लोग अब 30 सितंबर तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories