राष्ट्रीयपीलीभीत जनपद में आज बृहद स्तर पर किया जाएगा पौधरोपण – जिला...

पीलीभीत जनपद में आज बृहद स्तर पर किया जाएगा पौधरोपण – जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव

[object Promise]
रिपोर्ट ज़ाहिद अली पीलीभीत

पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 5/07/2020 को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में डीएफओ सामाजिक वनिकी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समस्त विभागों द्वारा तैयारियों पूर्ण कर ली गई तथा लगभग समस्त विभागों द्वारा पौधा रोपण हेतु सम्बन्धित नर्सरियों से पौधों की उठान लक्ष्य के अनुरूप कर ली गई तथा अबशेष पौधों की उठान आज सांय तक पूर्ण कर ली जायेगी। डीएफओ द्वारा अवगत कराया गया कि 05 जुलाई को वृहद स्तर पर जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रातः 6ः00 बजे सायं 06ः00 बजे तक सम्पन्न किया जायेगा।

इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य लगभग 24 लाख पौधो का रोपण विभिन्न विभागों एवं जन सहभागिता के माध्यम से सम्पन्न किया जायेगा। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुये कहा कि लक्ष्य के अनुरूप समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाये तथा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित माइक्रो प्लान के अनुसार समस्त विभाग सूचनाऐं वृक्षारोपण जियो टैगिंग के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें साथ यह भी सुनिश्चित करेगे कि सायं 6ः00 बजे से पहले लक्ष्य के अनुरूप समस्त वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न कर सूचना उपलब्ध करा दी जाये।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु घर फुलवारी अभियान समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जाये और सबसे श्रेष्ठ कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया जाये। इसी तरह विद्यालयों में भी अभियान संचालित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया जाये। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग यह भी सुनिश्चित करेगें कि पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया जाये और अधिक से अधिक पौधों की देखभाल पर सुरक्षा प्रदान कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री अतुल सिंह, डीएफओ सामाजिक वानिकी संजीव कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री अरूण कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग हरि स्वरूप, जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, परियोजना निदेशक श्री अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संत प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र स्वरूप, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्रीमती निशा मिश्रा, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories