राष्ट्रीयडिजिटल सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण देंगे विद्यार्थियों और शिक्षकों को सीबीएसई, फेसबुक

डिजिटल सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण देंगे विद्यार्थियों और शिक्षकों को सीबीएसई, फेसबुक

[object Promise]

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को फेसबुक की साझेदारी में डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन कार्य और ऑग्मेंटेड रियलिटी(एआर) पर छात्रों और शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की। यह प्रशिक्षण मॉड्यूल माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए हैं। वहीं इसके पाठ्यक्रम अब सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं।

फेसबुक ने कहा, “ऑनलाइन सुरक्षा के इस पाठ्यक्रम में सुरक्षा, गोपनीयता, मानसिक स्वास्थ्य और इंस्टाग्राम के गाइड को कवर किया जाएगा, ताकि स्वस्थ डिजिटल आदतों की नींव रखी जा सके।”

इस मॉड्यूल को छात्रों को जिम्मेदार डिजिटल यूजर बनने, खतरों की पहचान करने और उत्पीड़न के साथ-साथ गलत सूचना देने को लेकर सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

सेंटर फॉर सोशल रिसर्च (सीएसआर) द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण में करीब 10,000 छात्रों को शामिल किया जाएगा।

इस बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “मैं सीबीएसई और फेसबुक को शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा और ऑग्मेंटेड रियलिटी संबंधी प्रमाणित कार्यक्रम शुरू करने को लेकर की गई साझेदारी के लिए बधाई देता हूं।”

पहले चरण में 10,000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 30,000 छात्र प्रशिक्षण से गुजरेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories