प्रदेशउत्तर प्रदेश05 जुलाई 2020 को जनपद में होगा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

05 जुलाई 2020 को जनपद में होगा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मा. प्रभारी मंत्री जी करेंगे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग।

जनपद में कल 37 लाख 4 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।

अमेठी 4 जुलाई 2020, जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कल दिनांक 5 जुलाई 2020 को जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मा. प्रभारी मंत्री श्री मोहसिन रजा जी प्रतिभाग करेंगे। मा. मंत्री जी कल दिनांक 5 जुलाई 2020 को प्रातः 9:30 बजे लखनऊ से चलकर 11:00 बजे विकास भवन प्रांगण गौरीगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही कल वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मा. विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिवक्तागण, व्यापारीगण, पत्रकार बंधुओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग तथा विभिन्न विभागों द्वारा जनपद में 37 लाख 4 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कल वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता जरूर निभाएं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories