राष्ट्रीयमोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, कहा- गरीबों की जीवनरेखा छीन...

मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, कहा- गरीबों की जीवनरेखा छीन रही सरकार ट्रेनों का निजीकरण कर

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निजी कंपनियों को यात्री ट्रेनें चलाने की अनुमति देने के सरकार के कदम को लेकर गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों से देश की ‘जीवनरेखा’ छीन रही है और जनता इसका करारा जवाब देगी। राहुल ने एक समाचार रिपोर्ट को संलग्न करते हुए ट्वीट किया, रेल गरीबों की एकमात्र जीवनरेखा है और सरकार उनसे ये भी छीन रही है। जो छीनना है, छीनिए। लेकिन याद रहे- देश की जनता इसका करारा जवाब देगी।

भारतीय रेलवे ने 109 जोड़ी निजी ट्रेनों के परिचालन में निजी भागीदारी को लेकर योग्यता प्रमाणित करने का अवसर पाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।

इसने बुधवार को कहा कि वह निजी संस्थाओं को यात्री ट्रेनों के परिचालन की अनुमति देने की योजना बना रहा है और इस परियोजना में निजी क्षेत्र का निवेश लगभग 30,000 करोड़ रुपये का होगा।

रेल मंत्रालय ने कहा कि पहल का उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी रोलिंग स्टॉक (रेल डिब्बे व इंजन) को कम रखरखाव, कम पारगमन समय के साथ पेश करना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, बढ़ी हुई सुरक्षा प्रदान करना, यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव कराना है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories