[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारत में सोने ने छुआ नई उंचाई को, 2011 के बाद पहली बार 1800 डॉलर के हुआ पार
बिजनेस

भारत में सोने ने छुआ नई उंचाई को, 2011 के बाद पहली बार 1800 डॉलर के हुआ पार

admin
Last updated: April 18, 2026 7:59 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुंबई । कोरोना के गहराते कहर से बनी अनिश्चितता के माहौल में सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2011 के बाद पहली बार सोने का भाव मंगलवार को 1800 डॉलर प्रति आंैंस के ऊपर गया है जबकि घरेलू बाजार में पीली धातु फिर नई उंचाई पर पहुंच चुकी है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के अगस्त अनुबंध में पिछले सत्र से 19.80 डॉलर यानी 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 1801 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर सोने का भाव 1803.95 डॉलर प्रति औंस तक उछला। कॉमेक्स पर इससे पहले सिंतबर 2011 में सोने का भाव 1812 डॉलर प्रति औंस तक उछला था।

वहीं, चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 3.08 फीसदी की तेजी के साथ 18.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।

कमोडिटी व सर्राफा बाजार के जानकार बताते हैं कि कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में गहराता जा रहा है जिससे सोने के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दाम में उछाल आया है।

भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के अगस्त वायदा अनुबंध में मंगलवार की रात 9.34 बजे पिछले सत्र से 460 रुपये यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 48704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव एमसीएक्स पर 48825 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला जोकि अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

एमसीएक्स पर चांदी के सितंबर अनुबंध में पिछले सत्र से 1338 रुपये यानी 2.73 फीसदी की तेजी के साथ 50,321 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 50,484 रुपये प्रति किलो तक उछला।

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (करेंसी व एनर्जी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने कहा कि डॉलर में आई कमजोरी और वैश्विक आर्थिक विकास की रफ्तार सुस्त रहने के अंदेशों के साथ-साथ भूराजनीतिक तनाव के कारण बनी अनिश्चितता के माहौल में निवेशकों का रुझान निवेश के सबसे सुरक्षित साधन सोने के प्रति बनी हुई है, इसीलिए सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुद्धिस्ट सर्किट तक अब घूमना होगा आसान,जानिए कितनी तय करना होगा दुरी
Next Article पीएसडी बैंक नोर्ड टेनिस ओपन जीता सुमित नागल ने

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?