प्रदेशउत्तर प्रदेशकेंद्र सरकार से मायावती की मांग- कोरोना के प्रकोप तक जारी रखी...

केंद्र सरकार से मायावती की मांग- कोरोना के प्रकोप तक जारी रखी जाए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना

[object Promise]

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी  (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक नहीं बल्कि कोरोना महामारी के प्रकोप तक जारी रखनी चाहिए। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना का प्रकोप और उस पर लाॅकडाउन के कारण बेरोजगारी की मार से देशवासियों को बचाने की आवश्यकता है।

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि ट्वीट कर केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि कोरोना वायरस और उस कारण लाॅकडाउन की पाबंदी व बेरोजगारी आदि की जबर्दस्त मार से पीड़ित देशवासियों को भुखमरी की असहनीय स्थिति से बचाने के लिए ‘पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना’ नवंबर तक नहीं बल्कि देश में कोरोना प्रकोप के जारी रहने तक अवश्य ही जारी रहनी चाहिए

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि कर्नाटक के बेलारी में कोरोना से हुई मौत पर शवों को गड्डे में फेंकने की घटना और दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। कोरोना मरीजों के साथ क्रूर व्यवहार की शिकायतें तो आम बात है, किंतु उनकी लाशों के साथ इस प्रकार की दरिंदगी की सजा दोषियों को वहां की सरकार जरूर दे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories