[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Tiktok Star Shivani की हत्या, दो दिन बाद ब्यूटी पॉर्लर में रखे बेड में मिला शव
मनोरंजन

Tiktok Star Shivani की हत्या, दो दिन बाद ब्यूटी पॉर्लर में रखे बेड में मिला शव

admin
Last updated: April 17, 2026 2:06 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

सोनीपत।  हरियाणा के सोनीपत में एक टिकटॉक स्टार शिवानी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद अज्ञात आरोपी ने शिवानी की लाश उसके ब्यूटी पॉर्लर में मिली। घटना का खुलासा 2 दिन बाद हुआ। हत्या का आरोप कुंडली के ही रहने वाले आरिफ पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस घटना की छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि रविवार को शिवानी की बहन के दोस्त ने ब्यूटी पॉर्लर में रखें बेड खोला तो उसका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि शिवानी खोबियान कुंडली में टच एंड फेयर नाम से सैलून चलाती थीं। टिकटॉक पर उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने बताया कि मर्डर का शक यही रहने वाले आरिफ नामक युवक पर जताया जा रहा है। घटना के बाद से ही वो गायब है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरिफ 26 जून को शिवानी के ब्यूटी पॉर्लर आया था। शिवानी ने यह बात अपनी बहन श्वेता को बताई थी। जब शिवानी देर रात तक घर नहीं लौटी, तो श्वेता ने उसे वॉट्सऐप मैसेज किया। बहन को रिप्लाई मिला कि वो हरिद्वार में है और 3-4 दिन बाद लौटेगी। माना जा रहा है कि हत्यारा शिवानी का फोन ले गया था और उसने ही श्वेता को रिप्लाई किया।

2 दिन बाद हत्या का पता चला
घटना के दो दिन बाद श्वेता के दोस्त नीरज ने ब्यूटी पॉर्लर खोला, तो अंदर शिवानी की लाश पड़ी थी। ब्यूटी पॉर्लर के अंदर से बदबू आ रही थी और अलमारी खुली पड़ी थी। इसके बाद शिवानी के पिता विनोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिता ने बताया कि ये लोग पहले प्याऊ मनियारी में रहते थे। आरिफ तीन साल से शिवानी को परेशान कर रहा था। इसके बाद वे मकान बदलकर कुंडली में आ गए। शिवानी ने आरिफ की शिकायत पुलिस में की थी। शिवानी की मौत के 2 दिन बाद उसके टिक टॉक अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया था।

दिल्ली में टिकटॉक स्टार ने किया सुसाइड
दिल्ली के शाहदरा इलाके की रहने वाली टिकटॉक स्टार ने बुधवार रात घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह काफी चर्चित थी और सोशल मीडिया पर करीब 11 लाख लोग फॉलो करते थे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, शुरू नहीं होगा अगस्त से पहले टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैम्प
Next Article चीन पर PM मोदी की ‘डिजीटल स्ट्राइक’, TikTok समेत 59 चाइनीज Apps बैन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?