[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UPSSF संभालेगी VIP सुरक्षा का भी दारोमदार, यूपी कैबिनेट से नए एक्ट को जल्द मिलेगी मंजूरी
राष्ट्रीय

UPSSF संभालेगी VIP सुरक्षा का भी दारोमदार, यूपी कैबिनेट से नए एक्ट को जल्द मिलेगी मंजूरी

admin
Last updated: April 17, 2026 2:06 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) का गठन सूबे की कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी मिलने के बाद यूपीएसएसएफ एक्ट बनाने की तैयारी जोरों पर है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते कैबिनेट बैठक में यूपीएसएसएफ के गठन से लेकर क्रियान्वयन तक के लिए अलग अधिनियम को मंजूरी मिल जाएगी।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तर्ज पर गठित हो रहा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) उससे भी एक कदम आगे होगा। कोर्ट, प्रमुख धार्मक स्थलों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा-व्यवस्था के अलावा यूपीएसएसएफ के हवाले वीवीआईपी सुरक्षा की ड्यूटी भी होगी। इसके वजूद में आने के साथ ही पुलिसकर्मियों को सुरक्षा से जुड़ी कई ड्यूटियों से आजादी भी मिलेगी और थानों की पुलिस कानून-व्यवस्था पर अपना पूरा फोकस कर सकेगी। यूपीएसएसएफ अलग एक्ट के तहत काम करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह डीजीपी के अधीन ही होगी, लेकिन यूपीएसएसएफ के अलग एडीजी होंगे। यूपीएसएसएफ के जवानों के लिए सिविल पुलिस में ट्रांसफर की व्यवस्था नहीं होगी। यानी यह बल सिविल पुलिस से पूरी तरह अलग होगा। यही वजह है कि इसके जवानों के प्रशिक्षण को लेकर भी कसरत तेज हो गई है।

केंद्रीय सुरक्षा बल के किसी प्रशिक्षण केंद्र तथा यूपी एटीएस के स्पॉट में इसके जवानों का खास प्रशिक्षण कराए जाने की तैयारी है। सिविल पुलिस से इनका प्रशिक्षण भी अलग होगा। इन्हेंं अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लेकर व्यावसायिक दक्षता तक दिलाई जाएगी। स्कॉर्ट ड्यूटी के अलावा भविष्य में गनर की ड्यूटी भी इनके सिपुर्द की जा सकती है। ध्यान रहे, बिजनौर कोर्ट में हत्या की घटना के बाद न्यायालय परिसरों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हुए थे। हाई कोर्ट ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल के गठन का निर्देश दिया था। इससे पूर्व मेट्रो की सुरक्षा में पीएसी कर्मी तैनात किए गए थे। तब भी ऐसी सुरक्षा के लिए अलग बल की मांग उठी थी।

अब कोर्ट, मेट्रो, एयरपोर्ट, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, प्रमुख धार्मिक स्थलों व बैंकों की सुरक्षा के लिए यूपीएसएसएफ के गठन का रास्ता साफ होने से बड़ी उम्मीदें जागी हैं। औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिहाज से भी यह बड़ा कदम है। लखनऊ में इसके मुख्यालय के साथ पांच बटालियन गठित की जानी हैं। एक बटालियन में करीब 1100 कर्मी होंगे। इस हिसाब से आने वाले समय में करीब छह हजार पुलिसकर्मी विभिन्न सुरक्षा ड्यूटियों से मुक्त होंगे। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि यूपीएसएसएफ के गठन से प्रमुख प्रतिष्ठानों व धाॢमक स्थलों की सुरक्षा और व्यावसायिक ढंग से की जा सकेगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article व्हाट्सएप के संदिग्ध उपयोग को लेकर जम्मू एवं कश्मीर में 3 सैन्य पोर्टर हिरासत में
Next Article Mandira Bedi की दाढ़ी-मूंछें देख सभी हैरान, लोग ले रहे खूब मजे

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?