[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिहार और यूपी में बिजली गिरने से हुई मौतों पर जताया शोक पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और नड्डा ने
राष्ट्रीय

बिहार और यूपी में बिजली गिरने से हुई मौतों पर जताया शोक पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और नड्डा ने

admin
Last updated: April 17, 2026 2:07 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली,| बिहार और उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से सौ से अधिक लोगों की मौत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक जताया है। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकतार्ओं से पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए कहा है। बिहार में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से जहां 83 लोग तो वहीं उत्तर प्रदेश में 24 लोगों के निधन की खबर है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर संवेदना जताई। उन्होंने कहा, “बिहार और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने के कारण हुए जान-माल के नुकसान के बारे में जानकर मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार और यूपी के बीजेपी कार्यकतार्ओं को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बिहार और उत्तर प्रदेश के कई स्थानो पर बिजली गिरने और भीषण बारिश के कारण कई लोगों के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस संकट की घड़ी में भाजपा के कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हर संभव मदद करेंगे।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Sherlyn chopra ने bollywood Nepotism को बताया सच
Next Article Delhi के जाकिर हुसैन कॉलेज के प्रिंसिपल Masroor Ahmed Beg पर साहित्यिक चोरी का आरोप, पदोन्नति के लिए चुराया मशहूर अर्थशास्त्री का काम

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?