आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 83 लोगों, यूपी में 23 और झारखंड में 4 की मौत

[object Promise]

पटना. बिजली गिरने से गुरुवार को तीन राज्यों में कुल 110 लोगों की मौत हो गई। इनमें बिहार, यूपी और झारखंड शामिल हैं। सबसे ज्यादा मौतें बिहार में हुईं। यहां के 23 जिलों में 83 लोगों की मौत हुई। इनमें गोपालगंज में 14, मधुबनी और नवादा में 8-8 तथा सीवान व भागलपुर में 6-6 लोगों की मौत शामिल हैं।

दरभंगा, पूर्वी चंपारण और बांका में 5-5 व्यक्ति की मौत हुई। खगड़िया और औरंगाबाद में 3-3 तथा पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, जहानाबाद, जमुई, पूर्णिया, सुपौल, कैमूर व बक्सर में 2-2 लोगों की मौत हुई है। समस्तीपुर, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी और मधेपुरा में एक-एक व्यक्ति की जान गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

[object Promise]
आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 83 लोगों, यूपी में 23 और झारखंड में 4 की मौत

उत्तर प्रदेश में 23 और झारखंड में 4 लोगों की मौत भी बिजली गिरने से हो गई। प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, यूपी में कुशीनगर, फतेहपुर, उन्नाव, बलरामपुर में 1-1, बाराबंकी में 2, अम्बेडकरनगर में 3, प्रयागराज में 6, देवरिया में 9 मौत हुई हैं। वहीं, झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में बिजली की चपेट में आने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली से कई लोगों की मौत की दुखद खबर सुनी। राज्य सरकारें राहत कार्य में जुटी हैं। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना जताता हूं, जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। बारिश के दौरान घरों में ही रहें या सुरक्षित स्थानों पर रहें।

गोपालगंज के उचका गांव में खेत में काम कर रहे सात लोगों की मौत हो गई। बरौली में दो, सोनबरसा और खजूरिया में एक-एक की जान गई।मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं। इसके अलावा कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में भी भारी बारिश की संभावना है।

सीवान में भारी बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश में तीन सिस्टम सक्रिय हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व में आगे बढ़ेगा और बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्रों के करीब पहुंचेगा। मानसून ट्रफ भी 27 जून तक तराई क्षेत्रों में रहेगा। इस वजह से बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व की तरफ से हवाएं चलेंगी।

झारखंड: बिजली गिरने से चार की मौत
पलामू और गढ़वा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के करचाली पंचायत में खेत में काम करते वक्त 28 साल के रविंद्र कच्छप की मौत हो गई।

गढ़वा के ही मेराल थाना क्षेत्र के अघौरा गांव में भी बिजली की चपेट में आने से महुआ चुन रही एक 50 साल की महिला पार्वती देवी की मौत हो गई। पलामू के छतरपुर स्थित पिंडराही गांव में 46 साल के प्रह्लाद सिंह जबकि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बिचलाडीह गांव में जानवर चरा रहे 30 साल के अर्जुन भुईयां की मौत हो गई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img