राष्ट्रीयपश्चिम बंगाल के लिए शुरू हुई भाजपा की रैलियों को संबोधित करेंगे...

पश्चिम बंगाल के लिए शुरू हुई भाजपा की रैलियों को संबोधित करेंगे कई केंद्रीय मंत्री

[object Promise]

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी कैंपेन जोर पकड़ने लगा है। अगले कुछ दिनों में भाजपा के कई केन्द्रीय मंत्री ताबड़तोड़ वर्चुअल रैलियों को संबोधित करेंगे। इसकी शुरुआत भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव की बुधबार को हुई एक वर्चुअल रैली से हो गई है। भूपेंद्र यादव ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “वाममोर्चा के शासन काल से भी तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य की स्थिति बदतर हुई है। राज्य में हिंसा का वातावरण है। स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में बंगाल पिछड़ गया है, जो राज्य कभी देश का अग्रणी राज्य था, आज पिछले पायदान पर पहुंच गया है।”

यादव ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत से देश को नई दिशा मिलेगी। श्रम कानू में परिवर्तन से लोगों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। पूरे देश में किसानों को किसान सम्मान निधि द्वारा राशि दी गई, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बंगाल के किसानों को यह राहत नहीं मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी अड़चन तृणमूल की सरकार है।”

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के लिए पहले वर्चुअल रैली की शुरुआत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को करनी थी। लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने की वजह से ईरानी की जगह भाजपा महासचिव सांसद भूपेंद्र यादव ने रैली को संबोधित किया।

पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि अगले कुछ दिनों में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल वर्चुअल रैलियो को संबोधित करेंगे। ये सभी रैलियां अलग-अलग जोन के हिसाब से की जाएंगी।

भाजपा की इन रैलियों का प्रसारण फेसबुक, ट्विटर एवं वेबकॉम के माध्यम से किया जाएगा। बूथ व मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को लिंक भेजा जाएगा। सोशल मीडिया से इनका सीधा प्रसारण होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल सभा को पौन तीन करोड़ लोगों ने सुना था। भाजपा उम्मीद कर रही है कि केंद्रीय मंत्रियों की वर्चुअल सभा को एक करोड़ से अधिक लोग सुनेंगे। ऐसे में आगामी 26 जून को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, 28 जून को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, 30 जून को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल एवं दो जुलाई को रविशंकर प्रसाद वर्चुअल सभा को संबोधित करेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories