राष्ट्रीयदिल्ली: BJP उम्मीदवार निर्विरोध जीते तीनों नगर निगमों के मेयर और डिप्टी...

दिल्ली: BJP उम्मीदवार निर्विरोध जीते तीनों नगर निगमों के मेयर और डिप्टी मेयर पद पर

[object Promise]

नई दिल्ली। उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगमों के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश को नॉर्थ एमसीडी(एनडीएमसी) का मेयर चुना गया तो अनामिका मिथिलेश, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम(एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम(ईडीएमसी) के मेयर निर्मल जैन चुने गए हैं। एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के महापौर पद का चुनाव बुधवार को सिविक सेंटर में हुआ। नॉर्थ एमसीडी के डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार रितु गोयल के नाम पर मुहर लगी। इसी तरह बीजेपी की पार्षद अनामिका मिथिलेश और सुभाष भडाना को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के मेयर, डिप्टी मेयर के पद पर चुना गया। जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर के रूप में निर्मल जैन और डिप्टी मेयर पद पर हरि प्रकाश बहादुर निर्वाचित हुए।

दरअसल, दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत है। ऐसे में विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है। जिससे तीनों नगर निगमों के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार निर्विरोध जीतने में सफल रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories