राष्ट्रीयभारत बना ड्रोन से टिड्डी नियंत्रण करने वाला पहला देश, FAO ने...

भारत बना ड्रोन से टिड्डी नियंत्रण करने वाला पहला देश, FAO ने की तारीफ

[object Promise]

नई दिल्ली। ड्रोन के जरिए हवाई छिड़काव करके टिड्डियों को खात्मा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। देश के टिड्डी नियंत्रण अभियान की तारीफ संयुक्त राष्ट्र की संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने की है। यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, नागौर और जोधपुर में पांच ड्रोन से छिड़काव शुरू करने के साथ अब तक कई चरणों में 12 ड्रोन तैनात किए गए हैं और इनसे उंचे पेड़ों पर टिड्डियों का नियंत्रण प्रभावी तरीके से करने का अनुभव संतोषप्रद रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि विदेशों से उपकरण मंगाने के साथ-साथ कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग ने इस चुनौती का सामना करने के लिए मेक-इन इंडिया पहल के तहत टिड्डी नियंत्रण के लिए देसी यंत्र ‘वीकल माउंटेड यूएलवी स्प्रेयर’ तैयार किया, जिसका परीक्षण राजस्थान के बीकानेर और अजमेर में सफल रहा है और व्यावसायिक रूप इसे लांच करने की स्वीकृति की आवश्यकता है। इस दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है,जिससे टिड्डी नियंत्रण के लिए उपकरण आयात करने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार ने इंग्लैंड की मेसर्स माइक्रॉन स्प्रेयर्स से 60 मशीने खरीदने का ऑर्डर फरवरी में ही दिया था, जिनमें से 15 मशीनें आ गई हैं और बाकी 45 मशीनें एक महीने के भीतर आने की उम्मीद है।

मंत्रालय के अनुसार, हरियाली के दुश्मन टिड्डी दल के चपेट में आए सात राज्यों के 84 जिलों के एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में टिडिड्यों का नियंत्रण किया जा चुका है और इस समय राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में टिड्डी नियंत्रण जोरों पर चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के रास्ते भारत में टिड्डियों के दो झुंडों के प्रवेश की रिपोर्ट के बाद नियंत्रण अभियान तेज हो गई है। बताया जाता है कि एक झुंड ने बीकानेर और दूसरा श्रीगंगानगर जिले में प्रवेश किया है।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों के कृषि विभागों, स्थानीय प्रशासन और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की मदद से नियंत्रण कार्य चल रहा है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बताया कि 21 जून 2020 तक राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में 114,026 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण किया गया है, जबकि गुजरात और मध्यप्रदेश में मुख्य रूप से टिड्डी नियंत्रण अभियान जोरों पर चल रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories