राष्ट्रीयकांग्रेस नेता उदित राज न्यूज डिबेट से भगाए गए, बॉर्डर की कोई...

कांग्रेस नेता उदित राज न्यूज डिबेट से भगाए गए, बॉर्डर की कोई जानकारी नहीं, देते हैं सेना को गाली !

[object Promise]

नई दिल्ली । कॉन्ग्रेस नेता उदित राज यूँ तो दावा करते रहे कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है लेकिन उन्हें सीमा की कोई जानकारी नहीं थी। अपने आपको दलितों का सबसे बड़ा नेता बताने वाले उदित राज की एक टीवी न्यूज डिबेट के दौरान जम कर बेइज्जती हो गई। कॉन्ग्रेस नेता भारत-चीन तनाव मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा लेने पहुँचे थे लेकिन पता चला कि न तो उन्हें सीमा का कोई ज्ञान है और न ही सेना के बारे में उनके पास कोई जानकारी है। जब न्यूज़ एंकर ने उनसे पूछा कि DSDBO रोड क्या है, जिसे लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ है। इस सवाल के बाद उदित राज बगले झाँकते हुए बात बदलते नज़र आए। वो बार-बार कहते रहे कि ‘देश हमारा चला गया’ लेकिन DSDBO रोड को लेकर जवाब नहीं दे पाए। इससे पता चलता है कि उन्होंने न्यूज़ डिबेट में आने से पहले भी कोई रिसर्च नहीं किया था।

न्यूज़ एंकर ने कहा कि उदित राज को गलवान घाटी का क-ख-ग भी नहीं पता है। बता दें कि DSDBO रोड का अर्थ है दरबुक-श्योक डीबीओ मार्ग, जो वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) का पास से गुजरती है। DSDBO मार्ग लद्दाख़ की राजधानी लेह से चलकर दरबुक और श्योक घाटी मे स्थित श्योक गाँवों से होती हुई उत्तर में चीन की सीमा के समीप स्थित दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) तक जाती है। श्योक से डीबीओ तक का मार्ग 220 किलोमीटर लम्बा है और इसका निर्माण 2000 से 2019 के बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने किया था।

इसके बाद उदित राज से पूछा गया कि गलवान नदी का उद्गम स्थल कहाँ है? इस सवाल का भी उनके पास कोई जवाब नहीं था। बता दें कि गलवान नदी अक्साई चीन से लद्दाख में बहती है। ये काराकोरम रेंज में सैमजुंगलिंग के पूरी हिस्से से ऑरिजिनेट होती है। फिर वो पश्चिम की तरह बहते हुए श्योक नदी में मिल जाती है। 80 किलोमीटर की इस नदी को लेकर 1962 युद्ध में भी घमासान हो चुका है।

Credit -Zee News

जब उदित राज बार-बार इन सवालों को टाल कर अपनी अज्ञानता का परिचय देते रहे तो न्यूज़ एंकर ने कहा कि अनपढ़ लोग मुँह उठा कर बिना पढ़े-लिखे सेना को गाली देने आ जाते हैं। इसके बाद उदित राज ने न्यूज़ एंकर को ‘सेना का चमचा’ करार दिया। वो चीनी सेना पीएलए के बारे में भी कुछ नहीं बता पाए। LAC के इस तरह और उस तरफ भारत-चीन में कितना हिस्सा है, इसे लेकर भी उनके पास कोई जानकारी नहीं थी।

इससे पहले उदित राज बोल रहे थे कि मीडिया ने झूठ बोल-बोल कर देश का सत्यानाश कर दिया है। वो मीडिया को बार-बार सेना का चमचा बताते रहे। उदित राज की इस हरकत से नाराज़ न्यूज़ एंकर ने उन्हें फटकारा और कहा कि अगर देश की बात करने से कोई सेना का चमचा हो जाता है तो हाँ, वो ‘सेना के चमचे’ हैं। बाद में उदित राज को इस डिबेट से निकाल कर भगा दिया गया। एंकर ने उन्हें बुलाने के लिए जनता से माफ़ी भी माँगी।

हाल ही में उदित राज ने ट्विटर पर दावा किया था कि 17 कंपनियाँ 500 रुपए में कोरोना टेस्ट किट बनाकर देने के लिए तैयार थी, लेकिन पीएम मोदी ने इसका ठेका गुजरात की एक कंपनी को दिला दिया, जो इस कोरोना टेस्ट किट को 4500 रुपए में बेच रहा है। ये जानकारी पूरी तरह फेक निकली। CMR द्वारा PT-PCR के लिए स्वीकृत कीमत 740 से 1150 रुपए है जबकि रैपिड टेस्ट किट के लिए यह 528 से 795 रुपए है।Credit-opindia

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories