राष्ट्रीयचीनी उत्पादों के बहिष्कार को तैयार देश के 68.2 प्रतिशत लोग :...

चीनी उत्पादों के बहिष्कार को तैयार देश के 68.2 प्रतिशत लोग : सर्वे

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के मद्देनजर देश के 68.2 प्रतिशत लोगों का कहना है वे चीन द्वारा निर्मित मोबाइल फोन, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य उत्पादों को खरीदना बंद कर देंगे। यह जानकारी स्नैप सर्वेक्षण में सामने आई है। सर्वेक्षण के अनुसार, 68.2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे चीनी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे, जबकि 31.8 प्रतिशत ने कहा कि इस तरह का कुछ भी नहीं होने जा रहा है और हमेशा की तरह व्यापार होगा, जहां लोग चीनी उत्पादों को खरीदना जारी रखेंगे।

विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के बीच किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि सभी उम्र के लोग इस बात पर सहमत हैं कि वे चीनी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे। मध्यम आयु वर्ग में 75 प्रतिशत (45 से 60 वर्ष), 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग में 66 प्रतिशत, 60 वर्ष से ऊपर की आयु में 79 प्रतिशत बुजुर्ग और 60.9 प्रतिशत फ्रेशर्स (25 वर्ष से नीचे) ने माना कि वे चीनी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे।

शिक्षा समूह की सभी श्रेणियों में भी चीन विरोधी भावना स्पष्ट रूप से सामने आई है। निम्न शिक्षित समूह में 70 प्रतिशत, मध्यम शिक्षा समूह में 65 प्रतिशत और उच्च शिक्षा समूह में 64.6 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे चीनी सामान नहीं खरीदेंगे।

आय वर्ग की श्रेणी में चीन विरोधी भावना अधिक प्रचलित और विभिन्न वर्गों में सुसंगत है। निम्न, मध्यम और उच्च आय वर्ग में 68 प्रतिशत लोगों की यही सोच देखने को मिली है।

वहीं अगर सामाजिक समूह की श्रेणी की बात करें तो सर्वेक्षण में पाया गया कि 93.9 प्रतिशत ईसाई चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के इच्छुक हैं। इसके बाद हिंदुओं में अनुसूचित जनजातियों के 80.7 प्रतिशत, अन्य पिछड़े वर्गों के 73.8 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के 70 प्रतिशत और सर्वण (उच्च जाति) 74 प्रतिशत लोगों ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कही।

सर्वेक्षण में चीन विरोधी भावना मुस्लिमों (35.1 प्रतिशत) और सिखों (44 प्रतिशत) को छोड़कर सभी वर्गों में बहुत अधिक देखने को मिली है।

पिछले आम चुनाव में वोट डालने वाले लोगों से भी सर्वेक्षण में सवाल पूछे गए। विपक्षी पार्टियों को वोट देने वाले 58.2 प्रतिशत मतदाताओं ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार का समर्थन किया। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने वाले 72.8 प्रतिशत मतदाताओं ने भी कहा कि वे चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने को तैयार हैं।

लिंग के आधार पर देखा जाए तो 74 प्रतिशत पुरुषों ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने पर सहमति व्यक्त की, जबकि 61.7 प्रतिशत महिलाओं ने चीनी समान को नहीं खरीदने की बात कही।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories