नई दिल्ली। कोरोना को लेकर दिल्ली की स्थिति पर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर दिल्ली की स्थिति की आकलन करने के लिए फिर से एक उच्चस्तरीय मीटिंग की। इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल, सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद रहे। समाचार एजेंसी एएनआइ के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कोरोना वायरस से निपटने को लेकर बुलाई गई अमित शाह की मीटिंग खत्म हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, हेल्थ सेक्रेटरी प्रीति सूदन और सभी सीनियर अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में किस-किन निर्णयों को लिया गया है इसकी इसकी जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है।
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके कारण दिल्ली सरकार ने केंद्र को राज्य की वस्तुस्थिति से अवगत कराया था, जिसके बाद अमित शाह ने दिल्ली की कमान अपने हाथ में लेते हुए राज्य में कोरोना की जंग को तेज कर दिया। अमित शाह के कमान हाथ में लेते हुए ही ताबतोड़ बैठकों का दौर चला फिर उसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर वहां जरूरी निर्देश दिए।
वहीं शनिवार को एलजी और राज्य सरकार के बीच चल रहा सरकारी सेंटरों में पांच दिनों के क्वारंटाइन के विवाद पर विराम लग गया है जब एलजी अनिल बैजल ने इस फैसले को वापस ले लिया। बता दें कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस फैसले को राज्य सरकार के विरोध के बाद 24 घंटे में ही वापस ले लिया।
क्या है ताजा हालात
दिल्ली में हर दिन कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते चार दिनों की ही बात की जाए तो हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को ही 3650 संक्रमित मिले जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक मामला है। हालांकि इसका बड़ा कारण कोरोना की जांच में तेजी आना है। आने वाले समय में ऐसी स्थिति में जांच तेज होने से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 77 मरीजों की मौत हुई है, लेकिन राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि एक दिन में अब तक सबसे अधिक 7725 लोग ठीक हुए हैं। इसलिए दिल्ली में पहली बार कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सक्रिय मरीजों से अधिक हो गई है।
नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना को लेकर दिल्ली की स्थिति पर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर दिल्ली की स्थिति की आकलन करने के लिए फिर से एक उच्चस्तरीय मीटिंग की। इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल, सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद रहे। समाचार एजेंसी एएनआइ के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कोरोना वायरस से निपटने को लेकर बुलाई गई अमित शाह की मीटिंग खत्म हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, हेल्थ सेक्रेटरी प्रीति सूदन और सभी सीनियर अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में किस-किन निर्णयों को लिया गया है इसकी इसकी जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है।