[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी की 108 एंबुलेंस सेवा के दफ्तर में भी मिला कोरोना संक्रमित कर्मी
उत्तर प्रदेश

यूपी की 108 एंबुलेंस सेवा के दफ्तर में भी मिला कोरोना संक्रमित कर्मी

admin
Last updated: April 19, 2026 12:19 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की गिरफ्त में प्रदेश की आकस्मिक सेवा के कर्मचारी भी आने लगे हैं। पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के बाद अब 108 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के दफ्तर में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिन से कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को भी यह संख्या कम होने का नाम नहीं ली। प्रदेश में आगरा के बाद अब मेरठ व कानपुर में हालात काबू में नहीं हो पा रहे हैं। लखनऊ से सटे बाराबंकी तथा हरदोई में भी इसका संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस ने अभी तक कुल 537 लोगों की जान ली है। आज भी 229 लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब प्रदेश में कुल 17323 लोग इससे संक्रमित हैं।

एंबुलेंस सेवा 108 कर्मी भी पॉजिटिव

लखनऊ में एबुलेंस सेवा 108 प्रदाता कंपनी जीवीके इएमआरआइ का एक कर्मी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव है। इसके कार्यालय के द्वितीय तल पर कार्यरत एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन जीवीके इएमआरआई कंपनी कर रही है। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि युवक बीते 14 जून से दफ्तर नहीं आ रहा था। उसके बारे में और डिटेल एकत्र की जा रही है। इसके साथ ऑफिस के सेकेंड फ्लोर को बंद करवाने के बाद वहां पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके साथ ही द्वितीय तल पर कार्यरत कर्मचारियों और युवक से सीधे संपर्क में आए व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बाराबंकी में 22 संक्रमित

बाराबंकी में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह ने बताया कि जिन व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन सभी को एक-1 चंद्रा अस्पताल भेजा जा रहा है। संक्रमित पाए गए लोगों में 2 लोग सिद्धौर, एक त्रिवेदीगंज से, 11 फतेहपुर से और 8 बंकी के हैं। उन्होंने बताया कि 18 लोग दूसरे प्रान्तों से कुछ दिन पूर्व आये थे और चार पूर्व में पाए गए पॉजिटिव के नजदीकी संपर्क हैं। अब जनपद में कुल 93 सक्रिय केस हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, इनको कांटैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री पता करने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।

सिद्धार्थनगर में मिले 22 कोरोना पॉजिटिव

बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से सुबह सिद्धार्थनगर के 116 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 94 की रिपोर्ट निगेटिव है। इस तरह अब तक पॉजिटिव की संख्या 205 पहुंच गई है। इसमें 154 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 43 है। आठ की पहले मौत हो चुकी है। यह जानकारी सीएमओ डॉ सीमा राय ने दी।

 

मुरादाबाद में दस में एक ही परिवार के आठ संक्रमित

मुरादाबाद में 10 नये संक्रमित मिले हैं। इनमें आठ लोग कंजरी सराय के एक ही परिवार के हैं। एक पुलिस लाइन और एक सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला है।

फर्रुखाबाद में भी बढ़ रही संख्या

फर्रुखाबाद में रविवार को आई सैंपल रिपोर्ट भी डरावनी है। सात और कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। दो शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के हैं और पांच फर्रुखाबाद शहर के हैं। अब जिले में कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 101 हो गई है। इसमें 43 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं और दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। अब 56 सक्रिय मरीज हैं।

अमरोहा में दो और मिले कोरोना संक्रमित

अमरोहा में रविवार को आई 15 लोगों की जांच रिपोर्ट में हसनपुर व नौगांवा सादात क्षेत्र के दो लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। इनमें एक प्रवासी मजदूर है, जबकि दूसरा कतर से लौटा था। इस तरह अब अमरोहा में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 109 हो गई है जबकि, सक्रिय मरीज 33 हैं।

चपेट में हरदोई के शहरी भी 

हरदोई में अभी तक ग्रामीण क्षेत्रो में ही पॉजिटिव निकल रहे थे, लेकिन अब शहर में भी पॉजिटिव निकलने लगे हैं। रविवार सुबह आई रिपोर्ट में आठ पॉजिटिव निकले हैं। लखीमपुर खीरी जिले में तीन प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीतापुर में शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में एक युवक और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवॢसटी (केजीएमयू) में भर्ती महिला की कोरोना से मौत हो गई है। शहर में 22 नए मरीज मिले हैं। बीते शनिवार को मिले कोरोना मरीजों में फर्रुखाबाद निवासी 45 वर्षीय महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ऐसे में महिला को 17 जून को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, महिला में थॉयराइड की समस्या थी। वजन भी काफी था। ऐसे में उसका रेस्पिरेटरी सिस्टम गड़बड़ाने लगा। मरीज को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया, मगर फेफड़ों ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया। शनिवार दोपहर मरीज की मौत हो गई। वहीं, मथुरा निवासी बुजुर्ग की पीजीआइ के कोविड अस्पताल में मौत हो गई।

कानपुर में कोरोना से चार की मौत, दस और पॉजिटिव

कानपुर में जिले में कोरोना मरीजों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को चार कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई, जो गोविंद नगर, इटावा बाजार, स्वरूप नगर और खपरा मोहाल के हैं। सभी का इलाज हैलट के न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड-19 हॉस्पिटल में चल रहा था। वहीं प्राइवेट लैब की जांच रिपोर्ट में दस और कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अलग-अलग अस्पतालों से 40 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। उन्हेंं तालियां बजाकर घर भेजा गया। जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव की संख्या 949 हो गई है, जिसमें से 40 की मौत हो चुकी है, जबकि 533 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस 416 हो गए हैं।

मेरठ में कोरोना से चार की मौत, 71 पॉजिटिव

मेरठ में शनिवार को भी मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना का कहर जारी रहा। मेरठ सीएमओ राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मृतक संख्या 64 हो गई है। 23 नए पॉजिटिव केस मिलने से संक्रमितों की संख्या 773 हो गई है। बिजनौर में भी एक कोरोना पीडि़त की मौत हो गई। यहां मृतक संख्या 6 हो गई है। पांच पॉजिटिव मिलने से संख्या 217 हो गई है। बागपत में 10 और संक्रमित मिलने से संख्या 198 हो गई है। बुलंदशहर में 23 नए केस मिलने से कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 493 हो गई है। मुजफ्फरनगर में 6 केस मिलने से संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है। सहारनपुर में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संख्या 338 हो गई है।

जांच में तेजी से हफ्ते भर में बढ़े कोरोना के 20 फीसद एक्टिव केस

यूपी में कोरोना वायरस की जांच ने तेजी पकड़ी तो ज्यादा मरीज सामने आए हैं। एक हफ्ते पहले 440451 लोगों के नमूने जांचे गए थे और हफ्ते भर में यह आंकड़ा बढ़कर 542972 पहुंच गया है। यानी एक हफ़्ते में 102521 नमूने जांचे गए। हफ्ते भर पहले कोरोना के एक्टिव केस 4968 थे जो बढ़कर 6237 हो गए हैं। यानी 1269 मामले बढ़े जोकि 20 फीसद है। अभी प्रतिदिन 15 हजार से ज्यादा  नमूने जांचे जा रहे हैं। जून के अंत तक सरकार ने प्रतिदिन 25 हजार नमूने जांचने का लक्ष्य रखा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पुलिस पर अरशद मदनी ने लगाए आरोप, कहा-दिल्ली दंगों में….
Next Article बिजनौर में एक युवक की दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष मौत, दो घायल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?